23 पारियों से एक फिफ्टी तक नहीं लगा सके Rohit Sharma, आंकड़े कर देंगे हैरान

Rohit Sharma अभी भी पिछले सीजन की कड़वी यादों से बाहर नहीं आ पाए हैं। आरसीबी के खिलाफ ना तो उनकी टीम अच्छा कर पाई और ना ही उनका बल्ला चल सका।

New Update
s

Rohit Sharma, Image Credit IPL/BCCI

आईपीएल 2023 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अभी भी पिछले सीजन की कड़वी यादों से बाहर नहीं आ पाए हैं। रविवार को टूर्नामेंट के 5वें मुकाबले में ना तो उनकी टीम अच्छा कर पाई और ना ही रोहित का बल्ला चल सका। कप्तान साहब और दिग्गज ओपनर ने आरसीबी के खिलाफ 10 गेंदों में केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

आरसीबी के युवा पेसर आकाश दीप ने ऑफ स्टंप की लाइन में लेंथ गेंद फेंकी, टप्पा पड़ने के बाद गेंद ने बाहर की तरफ कांटा बदला। रोहित शर्मा ने क्रीज का इस्तेमाल करते हुए गेंद को कवर की दिशा में खेलना चाहा, लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और सीधा विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के दस्तानों में जा गिरी।

MI के फैंस ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके कप्तान की टूर्नामेंट में इतनी बुरी शुरुआत होगी। खैर, ये रोहित या उनके फैंस के लिए कुछ नया नहीं रहा। पिछले दो आईपीएल सीजन से उनको लगातार रनों के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- RCB की जीत में Virat Kohli ने की रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित को भी पछाड़ा

CD

23 पारियों से 50 का इंतजार

आपको जानकार हैरानी होगी, लेकिन Rohit Sharma ने आईपीएल में अपनी पिछली 23 पारियों से एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। लंबे-लंबे छक्के और दिलकश पुल शॉट्स से फैंस का मनोरंजन करने वाले हिटमैन का बल्ला इस कैश रिच लीग में काफी समय से खामोश है। 

रोहित ने अपनी आखिरी फिफ्टी 2021 के सीजन में 23 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ लगाई थी, तब उन्होंने एमए चिंदबरम स्टेडियम में 52 गेंदों पर 63 रन जड़े थे। इस अर्धशतक के बाद पिछली 23 पारियां और लगभग 2 साल में रोहित का आईपीएल का सबसे बढ़िया प्रदर्शन (48 रन बनाम SRH, 2022) देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन, अफगानिस्तान में हुआ था जन्म

rohit

2022 सबसे खराब सीजन 

आईपीएल 2022 रोहित शर्मा के करियर का सबसे खराब साल रहा था। पूरे सीजन 14 मैचों में वह केवल 19.14 की साधारण सी औसत और 120.18 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 268 रन बनाने में सफल रहे थे। उनका सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस 48 रन था। मुंबई इंडियंस की टीम भी अंक तालिका में मात्र 4 जीत के साथ सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही थी।

मौजूदा सीजन की शुरुआत भले ही हिटमैन के लिए बहुत निराशाजनक रही हो, लेकिन टीम फ्रेंचाइजी और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस यही आस लगाए बैठे होंगे कि सीजन खत्म होने तक रोहित शर्मा अपने उसी पुराने अंदाज में गेंदाबाजों के छक्के छुड़ाते नजर आए, जिसमें वह माहिर है। 

ये भी पढ़ें- बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, विराट-फाफ ने जड़ी फिफ्टी

पिछले कुछ आईपीएल में रोहित का प्रदर्शन

सीजन मैच रन  औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक बेस्ट
IPL 2020 12 332 27.67 127.69 3 80
IPL 2021 13 381 29.31 127.48 1 63
IPL 2022 14 268 19.14 120.18 0 48

 

ये भी पढ़ें- हार के बाद गेंदबाजों पर बरसे Rohit Sharma, लगा दी क्लास

Latest Stories