HARSHAL PATEL RUN MACHINE ने अकेले बर्बाद किया PUNJAB का IPL SEASON!

पंजाब किंग के लिए 2023 की ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी हर्षल पटेल, हर मुकाबले में खराब परफॉर्मेंस कर रहे है। टीम की इस सीजन में बुरे हाल का एक बड़ा कारण है।

New Update
LOK

Punjab Kings ने असल में IPL 2024 उसी लम्हे पर गवा दिया था जब 19 दिसंबर 2023 को 11 करोड़ 75 लाख रुपए देकर Harshal Patel को अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के पहले 6 मुकाबले में हर्षल ने पंजाब को हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।


आज आईपीएल के 27 में मुकाबले में जहां पंजाब को राजस्थान के सामने सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा। वही परी के सबसे जरूरी 18 ओवर में हर्षल ने आखिरी दो गेंद पर दो बाउंड्री दे दी। इसके बाद राजस्थान के ऊपर से दबाव पूरी तरह से हट गया। 

पंजाब ने अभी तक इस सीजन के 6 में से 4 मुकाबले हारे है। लगभग सभी मुकाबले में पंजाब की हार का एक प्रमुख कारण तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ही रहे हैं। हर्षल पटेल को इतनी महंगी धनराशि में खरीदने पर ही पंजाब के फैंस गुस्से में नजर आए थे। और हर्षल ने अपने से नाराज होने की फैंस के पास कोई भी वजह नहीं छोड़ी है। पंजाब ने जब बेंगलुरु के सामने अपना पहला मुकाबला गवाया वहां हर्षल ने अपने चार ओवर में सबसे अधिक 45 रन लुटाए थे। इसके बाद बिल्कुल बराबरी के आंकड़े लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में थे। अपने 6 में से खेले गए पांच मुकाबले में हर्षल ने औसतन हर ओवर लगभग 11 से ज्यादा रन लुटाए हैं। मैट्रिक हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जहां हर्षल ने अपने चार ओवर में रन मात्र 30 दिए थे। लेकिन पहली पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल ने अपनी मिस फील्डिंग के चलते छक्का दे दिया था। जो आखिर में पंजाब की हार का कारण भी बना, क्योंकि पंजाब को मुकाबला सिर्फ। दो रनों से हारा।
SC

इसमें सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जब खिलाड़ियों की बोली में पंजाब ने हर्षल पटेल को 11 करोड़ 75 लाख रुपए देकर खरीदा था, तब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा का कहना था 

"हर्षल पटेल एक अविश्वसनीय गेंदबाज हैं। हमें आश्चर्य हुआ कि उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। हम उन्हें पाकर बहुत खुश हैं। यह आश्चर्यजनक है, बीसीसीआई को धन्यवाद।"





फैंस का प्रीति जिंटा और टीम मैनेजमेंट पर कड़े सवाल उठा रहे हैं। |

READ MORE HERE- 

DC vs LSG: Ayush Badoni के नाबाद55 रनों की बदौलत लखनऊ 167 पर पहुंच गया

Kuldeep की फिरकी मे फंसा LSG, T20WC मे Rohit के लिए होंगे ट्रम्प कार्ड

LSG VS DC FANTASY PREDICTION AND DREAM11 TEAM

MI vs RCB: बुमराह का पंजा, सूर्या-किशन का तूफान, इन 5 ने RCB को धोया

Latest Stories