शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर छा गए Harry Brook, पीटरसन से लेकर स्टोक्स तक ने दी बधाई

IPL 2023 के 19वें मैच में SRH का सामना KKR से हो रहा है। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

New Update
Image Credit IPL/BCCI/twitter

Image Credit IPL/BCCI/Twitter

IPL 2023 के 19वें मैच में SRH का सामना KKR से हो रहा है। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी के विकेट गिरने के बावजूद हैरी ब्रूक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया।  

ये भी पढ़ें: Mitchell Marsh वापस टीम से जुड़े, शादी के बाद बदलेंगे दिल्ली की किस्मत

हैरी ब्रूक ने मात्र 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, उन्होंने अपनी 100 रनों की पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत SRH ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैरी ब्रूक (Harry Brook) की इस पारी की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: आप भी Rinku Singh जैसे फिनिशर बन सकते हैं, कैसे जानिए

हैरी ब्रूक की पारी पर सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन 

h brook .png

अब तक टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैरी ब्रूक ने आज ओपनर के रूप में निराश नही किया और साबित किया कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन पर दांव खेल कर कोई गलती नहीं की। उनकी इस पारी पर उनकी खूब सराहना की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: जीत के बाद भी गिरी Hardik Pandya पर गाज, चुकाने होंगे इतने लाख रुपये

 

Latest Stories