चल गया Harry Brook का बल्ला, 55 गेंदों में जड़ा इस सीजन का पहला शतक कोलकाता के ईडन गार्डन में आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे इस मैच में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए। By Rajat Gupta 14 Apr 2023 in Cricket IPL 2023 New Update Harry Brook: Image Credit IPL/BCCI IPL 2023, Harry Brook, KKR, KKR vs SRH: कोलकाता के ईडन गार्डन में आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे इस मैच में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक का बल्ला आज चला। उन्होंने 55 गेंदों पर शतक जड़ दिया। इससे पहले तीन मैच में वह फेल रहे थे। वह 55 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। यह आईपीएल 2023 का पहला शतक है। तीन मैच में नहीं चला बल्ला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन के अपने पहले मैच में उन्होंने काफी धीमी पारी खेली थी। ब्रूक ने 21 गेंदों पर मात्र 13 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका लगाया था। चहल ने उन्हें बोल्ड किया था। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी ब्रूक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 4 गेंदों पर मात्र 3 रन बनाए थे। पिछले मैच में भी हैरी ने धीमी पारी खेली थी। उन्होंने 14 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके भी निकले थे। First hundred in IPL: 2008: McCullum2009: ABD2010: Yusuf Pathan 2011: Valthaty 2012: Rahane 2013: Watson 2014: Simmons 2015: McCullum2016: De Kock2017: Sanju 2018: Gayle 2019: Bairstow 2020: KL Rahul2021: Sanju 2022: Buttler2023: #HarryBrook #IPL2023 — Akhil Gupta 🏏 (@Guptastats92) April 14, 2023 SRH के लिए IPL शतक ब्रूक हैदराबाद की ओर से शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इससे पहले डेविड वॉर्न ने साल 2017 में केकेआर के खिलाफ 126 रन बनाए थे। 2019 में जॉनी बेयरस्टो ने आरसीबी के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्होंने 56 गेंदों पर 114 रन बनाए थे। वहीं 2019 में ही डेविड वॉर्नर ने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। उन्होंने शतक तक पहुंचने के लिए 55 गेंदों का सामना किया था। 126(59): डेविड वार्नर बनाम केकेआर, 2017114(56): जॉनी बेयरस्टो बनाम आरसीबी, 2019100*(55): डेविड वार्नर बनाम आरसीबी, 2019100*(55): हैरी ब्रूक बनाम केकेआर, आज Centuries against KKR:107*(69) - Warner110*(59) - Jayawardene102*(55) - Gayle109*(60) - Rohit115*(55)- Saha104*(59) - Watson126(59) - Warner100(58) - Kohli103(61) - Buttler104*(70) - de Kock100*(55) - #HarryBrook #IPL2023 #KKRvSRH #CricketTwitter #SRH — Akhil Gupta 🏏 (@Guptastats92) April 14, 2023 ये भी पढ़ें: Shubman Gill की पारी के मुरीद हुए Ramiz Raja, विराट कोहली से की तुलना ये भी पढ़ें: Mitchell Marsh वापस टीम से जुड़े, शादी के बाद बदलेंगे दिल्ली की किस्मत #IPL 2023 #Harry Brook #KKR vs SRH Read More हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article