Ambati Rayudu को WC 2019 से ड्रॉप करना एक बड़ी भूल थी, Anil Kumble ने कहा विराट और शास्त्री का रवैया गलत था

इसी मैच के साथ अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का करियर भी थम गया। रायडू को बहुत टेलेंटेड खिलाड़ी माना गया, उनका करियर उन ऊंचाई को नहीं छू सका, जिसके वो हकदार थे।

New Update
Image Credit Bcci

Image Credit Bcci

इस साल IPL 2023  के फाइनल को जीत कर CSK ने 5वां खिताब अपने नाम किया। इस ख़िताबी जीत में जिन खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उनमें से एक थे, अपना अंतिम मैच खेल रहे अंबाती रायडू। फाइनल मैच से पहले ही रायडू ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसी मैच के साथ अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का करियर भी थम गया। रायडू को हमेशा ही बहुत टेलेंटेड खिलाड़ी माना गया, लेकिन विवादों के चलते उनका करियर उन ऊंचाई को नहीं छू सका, जिसके वो हकदार थे।

रायडू ने अपने शुरुआती दिनों में इतना शानदार खेल दिखाया कि लोगों ने उनकी तुलना तेंदुलकर से करनी शुरू कर दी और उन्हें सचिन का उत्तराधिकारी माना जाने लगा। लेकिन फिर वो टीम इंडिया की राह भटक गए। जब उन्होंने शानदार वापसी की और 2019 के विश्व कप (WC 2019) में नंबर 4 के प्रबल दावेदार थे, तो उन्हें अचानक फिर से ड्रॉप कर दिया गया। इस पर पूर्व  क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने बात की।  

ये भी पढ़ें: WTC Final में Rishabh Pant की जगह ये होगी मेरी च्वाइस, Matthew Hayden ने KS Bharath और Ishaan Kishan से इसे चुना

कुंबले ने रायडू को WC 2019 से ड्रॉप करने को बड़ी गलती बताया

Image Credit Bcci

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले को लगता है कि अंबाती रायडू को विश्व कप 2019 के लिए नहीं चुनना एक 'बड़ी भूल' थी। भारत के पूर्व कोच का मानना ​​है कि तत्कालीन कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की ओर से ये चूक हुई थी, क्योंकि छह महीने तक नंबर 4 की उस विशेष भूमिका के लिए तैयार करने के बाद, अंतिम समय में रायडू को बाहर करना एक बड़ी चूक थी।

दिग्गज क्रिकेटर रहे अनिल कुंबले ने जियो सिनेमा पर बोलते हुए कहा, "रायडू को 2019 के विश्व कप खेलना चाहिए था, हां, इसमें कोई शक नहीं है। यह बहुत बड़ी गलती थी। आपने उन्हें इस भूमिका के लिए इतने लंबे समय तक तैयार किया और उनका नाम अचानक आखिरी समय में टीम से गायब हो गया।  यह बड़ा आश्चर्यजनक था।"

ये भी पढ़ें: मंकीगेट से लेकर कोहली के मिडिल फिंगर दिखाने तक, IND vs AUS सीरीज के 5 बड़े विवाद

रायडू को अंतिम समय में किया गया था बाहर 

image credit ipl/ bcci

2019 में जब इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की गई, तो रायडू का नाम आश्चर्यजनक रूप से गायब हो गया। उनके बजाय केएल राहुल को नंबर 4 के लिए चुना गया और उस वर्ष आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) को चुना गया। तत्कालीन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विजय शंकर को चुनने के पीछे वजह बताई कि 'विजय शंकर एक 3D खिलाड़ी हैं।'

ये भी पढ़ें: IPL के दौरान ही WTC Final की तैयारियों में जुट गए थे भारतीय खिलाड़ी, अक्षर ने किया खुलासा

चयन न होने से नाखुश, रायुडू ने एक ट्वीट किया "विश्व कप देखने के लिए अभी-अभी 3डी चश्मे का एक नया सेट ऑर्डर किया है"। फिर रायुडू ने गुस्से में खेल को अलविदा कहने का निर्णय भी ले लिया। जिसे उन्होंने कुछ समय बाद वापस भी ले लिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश फिर रायडू कभी भारत के लिए नहीं खेल सके। 

Latest Stories