पंत और नीरज चोपड़ा के डॉ. से कराई Dhoni ने घुटने की सर्जरी, अभी भी अस्पताल में भर्ती

IPL 2023 के फाइनल में सीएसके ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चेन्नई की जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर से अपनी कप्तानी का लोहा मनवा लिया। 

New Update
w

MS Dhoni, image twitter

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। IPL 2023 के फाइनल में सीएसके ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चेन्नई की जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर से अपनी कप्तानी का लोहा मनवा लिया। 

क्रिकेट के गलियारों में धोनी के नाम का डंका बजा हुआ है। इसी बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करा ली है।

ये भी पढ़ें- 'ये रिटायरमेंट का बेस्ट टाइम है, लेकिन...', संन्यास पर Dhoni ने लगाया पूर्णविराम

सफर हुई सर्जरी

आईपीएल 2023 के पूरे सीजन के दौरान एमएस धोनी को घुटने के दर्द से जूझते हुए देखा गया था। हालांकि, इसके बाद भी वह बिना आराम लिए लगातार खेलते रहे। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी 31 मई को घुटने की जांच के लिए मुंबई गए थे। इसके बाद 1 जून की सुबह उनके घुटने का ऑपरेशन किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी का ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में डॉक्टर डिनशॉ परदीवाला ने किया है। माही की सर्जरी सफल रही और अभी वह अस्पताल में ही है।

बता दें कि डिनशॉ परदीवाला ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत का भी ऑपरेशन किया था। पंत से पहले वह टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की भी सर्जरी कर चुके हैं।

अगले साल फिर खेलेंगे माही

आईपीएल 2023 के दौरान माही की कई सारी वीडियोज और फोटोज वायरल हुए, जिसमें उनको लंगड़ाते हुए देखा गया था। आईपीएल फाइनल में भी वह बल्लेबाजी पर आने से पहले अपने घुटने पर पट्टी बांध रहे थे।

खैर, टूर्नामेंट जीतने के बाद धोनी ने पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा कि वह अगले साल फिर खेलते नजर आएंगे। माही ने अपने रिटायरमेंट की खबरों को खआरिच करते हुए कहा था, 

''अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिए संन्यास लेने का यह सही समय है। मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले 9 महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।''

धोनी ने आगे कहा था,

''शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिए मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाए हैं, मुझे भी उनके लिए कुछ करना चाहिए।''

ये भी पढ़ें- IPL 2023 FINAL: फाइनल में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, धोनी-रायडू ने रचा इतिहास

ये भी पढ़ेंः CSK की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी-जडेजा का रिएक्शन

Latest Stories