CSK की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी-जडेजा का रिएक्शन

जब आखिरी गेंद पर CSK को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे, तब डग आउट में बैठे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी अपनी आंखें बंद कर ली थी। फिर जैसे ही जडेजा ने चौका जड़ा वह और पूरा चेन्नई का खेमा खुशी से झूम उठा।

New Update
MS Dhoni

MS Dhoni, IMAGE TWITTER

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। बारिश से बाधित मुकाबले में चेन्नई के सामने 15 ओवर में 171 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। 

चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम 2 गेंदों पर 10 रन की दरकार थी। ऐसे में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पहले बड़े छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को चैंपियन बना दिया। सुपर किंग्स ने कुल 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 

ये भी पढ़ेंः GT vs CSK: रोमांचक मुकाबले में गुजरात को हरा, 5वीं बार चैंपियन बनी धोनी की चेन्नई

धोनी-जडेजा मूमेंट

जब आखिरी गेंद पर CSK को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे, तब डग आउट में बैठे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी अपनी आंखें बंद कर ली थी। फिर जैसे ही जडेजा ने चौका जड़ा वह और पूरा चेन्नई का खेमा खुशी से झूम उठा। रवींद्र जडेजा दौड़ते हुए धोनी के पास पहुंचे और माही ने भी उन्हें गले से लगा लिया। 

धोनी ने ना सिर्फ जडेजा को गले लगाया बल्कि में अपनी गोद में भी उठा लिया। जड्डू को गोद में उठाते वक्त धोनी की आंखें थोड़ी नम भी थी। सोशल मीडिया पर धोनी और जडेजा के इस मूमेंट की तस्वीरें और फोटोज जमकर वायरल हो रही है।

5वां खिताब

पिछले साल आईपीएल 2022 में 9वें पायदान पर रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की ये 5वीं ट्रॉफी है। चेन्नई ने सबसे पहला आईपीएल 2010 में जीता था। इसके बाद टीम ने 2011 में भी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फिर टीम ने दो साल के बैन के बाद वापसी की और 2018 में अपना तीसरा टाइटल जीता। 2021 में टीम फिर चैंपियन बनकर सामने आई।

चेन्नई सुपर किंग्स से पहले सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम पर दर्ज है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने भी 5 आईपीएल जीते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Final: मैदान में उतरते ही MS Dhoni ने इतिहास रचा, ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Latest Stories