WPL 2023: हरमन से लेकर डिवाइन तक... ये 5 खिलाड़ी साबित हो सकती हैं सबसे बड़ी गेम चेंजर

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है। इसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंटस के बीच खेला जाएगा। WPL के पहले सीजन के सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है। WPL के पहले एडीशन में कई खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी। इनमें ये 5 खिलाड़ी भी शामिल हैं, ये खिलाड़ी आईपीएल में अपना लोहा मनवाएंगी, इसकी पूरी संभावना है। ये इस टूर्नामेंट में गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।

author-image
By puneet sharma
New Update
WPL 2023: हरमन से लेकर डिवाइन तक... ये 5 खिलाड़ी साबित हो सकती हैं सबसे बड़ी गेम चेंजर

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है। इसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंटस के बीच खेला जाएगा। WPL के पहले सीजन के सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने पूरी तैयारी कर ली है। WPL के पहले एडीशन में कई खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी। इनमें ये 5 खिलाड़ी भी शामिल हैं, ये खिलाड़ी आईपीएल में अपना लोहा मनवाएंगी, इसकी पूरी संभावना है। ये इस टूर्नामेंट में गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तान बनी स्मृति मंधाना, कोहली-फाफ ने खास अंदाज में किया ऐलान

1 - हरमनप्रीत कौर

publive-image

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत का नाम दुनिया की सबसे बल्लेबाजों में शुमार होता है, इसकी वजह उनकी आतिशी बल्लेबाजी है। जब वो फॉर्म में होती हैं, तो अच्छी-अच्छी गेंदबाजों की हालत खराब हो जाती है। हरमन अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखती हैं। इसलिए संभावना यही जताई जा रही है कि कौर WPL में भी अपना जलवा दिखाएंगी। 

यदि ऐसा हुआ तो मुंबई इंडियंस WPL का पहला चैंपियन बन सकता है, इसलिए उन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वो विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन की कप्तान भी हैं। उन्हें मुंबई इंडियन ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। हरमनप्रीत के पास BBL में खेलने का अनुभव भी है, जो WPL में उनके काम आएगा। 

हरमनप्रीत ने BBL में मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर की ओर से भाग लिया हुआ है। हरमन कितनी खतरनाक बल्लेबाज हैं, इसकी गवाही उनके आंकड़े भी देते हैं। हरमन ने अपने टी20 करियर में 151 मैचों की 136 3058 रन बनाए हैं, जिसमें 103 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 32 विकेट भी हासिल किए है। 

ये भी पढ़ें: WPL 2023: यूपी वारियर्स ने स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी, ट्वीट कर किया ऐलान

2 - स्मृति मंधाना 

publive-image

टीम इंडिया की उपकप्तान और धाकड़ ओपनर स्मृति मंधाना भारत को अधिकांश अवसरों पर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देती हैं। टीम की कई बड़ी जीतों में उनका अहम योगदान रहा है। उन्हें उनकी खूबसूरती के कारण नेशनल क्रश कहा जाता है, लेकिन उनका खेल भी कोई कम सुंदर नहीं है। उनका शानदार खेल ही है, जिसकी वजह से उनको खरीदने के लिए उनके फ्रेंचाईजी को काफी ऊंची बोली लगानी पड़ी। 

उन्हें RCB ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था, वो WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी थीं। स्मृति ऑस्ट्रेलिया में होने वाली BBL में भी खेल चुकी हैं। वो ब्रिस्बेन हिट और सिडनी थंडर के लिए खेल चुकी हैं। अपने BBL करियर में उन्होंने 38 मैचों में 114 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ कुल 784 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.06 का रहा है, इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक भी जमाया है। 

2013 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू करने वाली टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपने टी20 करियर में अब तक 116 मैच खेले हैं, इन मैचों की 112 पारियों में उन्होंने 11 बार नॉट आउट रहते हुए 2802 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.87 और औसत 27.74 का रहा है, 87 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ उन्होंने कुल 22 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। 

ये भी पढ़ें: WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को बनाया अपना कप्तान, 150 से ज्यादा T20I खेलने का है अनुभव

3 - एश्ले गार्डनर 

publive-image

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को दुनिया की सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वो गेंद और बल्ले दोनों से ही विपक्षी टीम की हालत पतली कर सकती हैं। गार्डनर अपनी टर्न लेती गेंदों से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को घूमा देती हैं। बल्लेबाजी करते समय भी वो शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाकर दूसरी टीम के हौसले पस्त कर देती हैं। 

ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप और कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एश्ले गार्डनर का महत्व इसी से ही समझा जा सकता है कि गुजरात जायंटस ने उन्हें WPL की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उम्मीद यही की जा रही है कि ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर अपने शानदार प्रदर्शन ने गुजरात को चैंपियन बना सकती हैं। इसलिए उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। 

BBL में भी सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाली गार्डनर ने दमदार प्रदर्शन किया है। एश्ले ने अपने टी20 करियर में अब तक 73 मैचों की 61 पारियों में 6.27 की इकनॉमी के साथ 53 विकेट लिए हैं। इसके अलावा गार्डनर ने 73 मैचों की 56 पारियों में 1176 रन 132.43 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं, जिसमें 6 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली दिग्गज को बनाया अपना कप्तान, जेमिमा को मिली उप-कप्तानी

4 - रेणुका ठाकुर 

publive-image

टीम इंडिया में एंट्री करने के बाद से रेणुका सिंह ठाकुर ने अपने नाम की धूम मचाई हुई है। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाली झूलन गोस्वामी की कमी नहीं खलने दी है। रेणुका सिंह ने अधिकांश मौकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विकेट लेकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई है। 

उनका भारत की ज्यादातर जीतों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रेणुका की गेंदबाजी पर उनकी स्विंग होती गेंदों के सामने बल्लेबाज उनकी पिटाई करने के बजाय अपना विकेट बचाना बेहतर समझती हैं। लेकिन उनकी गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। यही कारण है वो भारतीय तेज गेंदबाजी की धुरी बन गई हैं। 

रेणुका से WPL के पहले एडीशन में सभी को बहुत उम्मीदें हैं, उनका नाम लीग के स्टार खिलाड़ियों में शामिल किया जा रहा है। रेणुका इस WPL में आरसीबी के लिए खेलती नजर आएंगी, RCB ने उन्हें 1 करोड़ 50 लाख रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। रेणुका सिंह ने अपने अब तक के टी20 करियर में कुल 32 मैचों की 31 पारियों में 31 विकेट लिए हैं, इस दौरान उनकी इकनॉमी रेट 6.43 की रही है। 15 रन पर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

ये भी पढ़ें: IPL Vs WPL: जानें आईपीएल से कितने अलग हैं विमेंस प्रीमियर लीग के नियम, आप भी सोच में पड़ जाएंगे

5 - सोफी डिवाइन  

publive-image

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन से भी विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अनुभवी डिवाइन ने अब तक के करियर में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी हुई है। इसी कारण ही उनकी गिनती दुनिया की सबसे शानदार महिला खिलाड़ियों में की जाती है। 

न्यूजीलैंड की ज्यादातर बड़ी जीतों में वो नायिका बन कर उभरी हैं। वो टी20 फॉर्मेट में 100 से अधिक विकेट लेने और 2,000 प्लस रन बनाने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी हैं। उनके नाम सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। 33 वर्षीय सोफी डिवाइन बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनके पास कुल मिलाकर 250 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है। सोफी के पास न्यूजीलैंड की लीग के अलावा BBLसहित इंटरनेशनल लीगों में खेलने का अनुभव है। 

उन्हें RCB की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। डिवाइन ने अपने टी20 करियर में अब तक 119 मैचों की 116 पारियों में 2969 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.23 का रहा है, जिसमें 1 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 103 पारियों में 110 विकेट भी लिए हैं, इस दौरान उनकी इकनॉमी 6.34 की रही है।    
 

Latest Stories