WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली दिग्गज को बनाया अपना कप्तान, जेमिमा को मिली उप-कप्तानी

WPL के पहले एडीशन की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है, इसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायनट्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम के कप्तान और उपकप्तान की घोषणा कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लेनिंग को अपना कप्तान नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा को अपना उपकप्तान बनाया है।  

author-image
By puneet sharma
New Update
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली दिग्गज को बनाया अपना कप्तान, जेमिमा को मिली उप-कप्तानी

WPL के पहले एडीशन की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है, इसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम के कप्तान और उपकप्तान की घोषणा कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग को अपना कप्तान नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा को अपना उपकप्तान बनाया है।  

ये भी पढ़ें: Alyssa Healy: मिचेल स्टार्क की पत्नी को WPL में अहम जिम्मेदारी, इस फ्रेंचाइजी ने सौंपी कप्तानी

मेग लैनिंग को दी दिल्ली ने कमान 

दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग को कप्तान बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स को टीम का उपकप्तान बनाया है। दिल्ली ने नीलामी में उन्हें कड़ी टक्कर के बाद 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। वो WPL में किसी टीम की कमान संभालने वाली तीसरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, इससे पहले बेथ मूनी गुजरात जायंट्स की और एलिसा हीली लखनऊ वॉरियर्स की कप्तान बनाई जा चुकी हैं। दूसरी ओर सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस की और उपकप्तान स्मृति मंधाना को आरसीबी की कप्तानी मिली है। 

publive-image

मेग लैनिंग की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। उन्होंने हाल ही अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताया है, इस जीत के साथ ही उनके नाम सबसे ज्यादा बार अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का रिकॉर्ड आ गया है। उन्होंने 4 बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने के रिकी पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। वो अब तक अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 5 बार वर्ल्ड चैपियन बना चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को बनाया अपना कप्तान, 150 से ज्यादा T20I खेलने का है अनुभव 

मैग ने कंगारू टीम को 4 बार टी20 में और एक बार वनडे विश्व कप खिताब दिलाया है। उनके पास 100 से ज्यादा T20I मैचों में कप्तानी करने का अनुभव है। साथ ही उनका कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है, वो धोनी और पोंटिंग जैसे दिग्गजों को अपनी कप्तानी में खिताब जिताने के रिकॉर्ड में पीछे छोड़ चुकी हैं। दिल्ली की टीम उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहती है, इसलिए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय बल्लेबाज जेमिमा टीम की उपकप्तान का पद संभालेंगी।   

Latest Stories