पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका.. चोट के चलते लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हुए शाहीन शाह अफरीदी!

पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर आ रही है। उसके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एक बार फिर इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए है। वो अपनी पुरानी चोट के उभरने के कारण आगामी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर रहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल के दौरान उनकी ये परेशानी फिर से उभर कर सामने आ गई। चोट अफरीदी के लिए लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई है, और ये उनका पीछा ही नहीं छोड़ रही। 

author-image
By puneet sharma
New Update

यह भी पढ़ें - IPL 2023 में दिल्ली नहीं इस फ्रेंचाइजी से खेलते नजर आएंगे शार्दुल ठाकुर, आज हुआ सौदा

क्या है शाहीन अफरीदी की इंजरी 

publive-image

दरअसल फाइनल मैच के दौरान हैरी ब्रुक का कैच लेने का प्रयास करते वक्त उनके दायां घुटना मुड़ गया था। इस कारण से उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा। हालांकि उसके बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की, और गेंदबाजी करने का प्रयास भी किया। लेकिन वो सिर्फ 1 गेंद ही डाल पाए, उसके बाद उन्हें फिर दिक्कत बढ़ने के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा। बाद में पता चला कि उनकी चोट गंभीर है, और उन्हें फिट होकर मैदान पर वापसी करने में अभी कई महीने लगेंगे।   

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का इंजर्ड होना कोई नई बात नहीं है, वो पिछले काफी समय से चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें इस साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ भी चोट लगी थी। इस चोट के कारण वो काफी समय से मैदान से बाहर थे, इसी के चलते उन्होंने एशिया कप भी मिस किया था। वो लंबे समय बाद हाल ही में टीम से जुड़े थे, और विश्व कप में मैदान पर दिखाई दिए थे। 

यह भी पढ़ें - क्या अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? पूर्व भारतीय ओपनर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- मैं उनको टीम में नहीं देखता

चोट की वजह से अफरीदी आगामी सीरीजों से बाहर 

publive-image

अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज और फिर इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज में स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी भाग नहीं ले पाएंगे। पाकिस्तान को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे में 2 टेस्ट और 3 वनडे सीरीज खेली जानी है।  

विश्व कप के शुरुआती मैचों में भी वो लय में नजर नहीं आए, लेकिन उन्होंने अंतिम चरण में उन्होंने काफी हद तक लय पा ली थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट, बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 विकेट लिए थे। फाइनल में भी पाकिस्तान को उनकी कमी काफी खली, और ये हार की बड़ी वजह मानी गई।    

Latest Stories