IPL 2023 में दिल्ली नहीं इस फ्रेंचाइजी से खेलते नजर आएंगे शार्दुल ठाकुर, आज हुआ सौदा

IPL 2023 के लिए होने वाले मिली ऑक्शन से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। एक अहम ट्रेड में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स से ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को खरीद लिया है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023 में दिल्ली नहीं इस फ्रेंचाइजी से खेलते नजर आएंगे शार्दुल ठाकुर, आज हुआ सौदा

Shardul Thakur, Kolkata Knight Riders: IPL 2023 के लिए होने वाले मिली ऑक्शन से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। एक अहम ट्रेड में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स से ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को खरीद लिया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुतबिक यह डील सोमवार को हुई और पूरा सौदा कैश में हुआ है। वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच चुकी भारतीय टीम के साथ शार्दुल भी गए हुए हैं। आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। 

publive-image

आईपीएल में प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में शार्दुल ठाकुर ने 14 मैच की 10 पारियों में 15.00 की औसत और 137.93 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए थे। नाबाद 29 रन पिछले सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इकसे अलावा उन्होंने 14 पारियों में 31.53 की औसत और 9.79 की इकॉनमी से 15 विकेट भी चटकाए थे। 4/36 पिछले सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। लॉर्ड शार्दुल ने आईपीएल में अब तक कुल 75 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 74 पारियों में उन्होंने 28.54 की औसत और 9.06 की इकॉनमी से 82 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 173 रन भी बनाए हैं। 

publive-image

इन खिलाड़ियों को भी किया शामिल

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था। ये दोनों खिलाड़ी पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे, लेकिन अब आईपीएल 2023 में दोनों ही खिलाड़ी कोलकाता के लिए खेलते नजर आएंगे। गुजरात टाइटंस के लॉकी फर्ग्यूसन और रहमनुल्लाह गुरबाज को केकेआर ने ट्रेड विंडो के तहत अपने साथ जोड़ा था।

फर्ग्यूसन ने आईपीएल 2022 के 13 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे। वहीं जेसन रॉय के चोटल होने के बाद रहमनुल्लाह गुरबाज को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्होंने एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था। मेगा ऑक्शन में गुजरात ने फर्ग्यूसन को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं रहमनुल्ला गुरबाज 50 लाख की कीमत पर गुजरात की टीम के साथ जुड़े थे।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन नहीं खेलेगा यह इंग्लिश बल्लेबाज, लंबे फॉर्मेट पर करेंगे फोकस

Latest Stories