T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब गरजा बटलर का बल्ला... जो धोनी ना कर सके, वो कर रचा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट का 33वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है, जहां इंग्लिश कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने एक ऐसी पारी खेली, जो लंबे समय तक क्रिकेट फैंस को याद रहेगी।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब गरजा बटलर का बल्ला... जो धोनी ना कर सके, वो कर रचा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट का 33वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है, जहां इंग्लिश कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने एक ऐसी पारी खेली, जो लंबे समय तक क्रिकेट फैंस को याद रहेगी। 

जोस द बॉस ने कीवी टीम के खिलाफ 47 गेंदों में 73 रन का तेज तर्रार पारी खेली। 155.32 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में बटलर ने 7 चौके और 2 छक्के जमाए। 

ये भी पढ़ें- Sports Yaari के मुरीद हुए दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल, सब्सक्राइब और लाइक करने की अपील की

इंग्लैंड ने बल्ले से दिखाया दम 

publive-image

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। बटलर (73) के अलावा एलेक्स हेल्स ने भी 40 गेंदों पर 52 रन बनाए। न्यूजीलैंज की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन को 2 विकेट मिले।

कप्तान जोस बटलर ने 73 रन की पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए डालते हैं, एक नजर जोस के कुछ अहम रिकॉर्ड्स पर...

धोनी ना कर पाए, लेकिन...

publive-image

जोस बटलर T20I में बतौर विकेटकीपर 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बात करें तो उन्होंने 98 T20I मुकाबलों में कुल 52 छक्के लगाए थे।

T20I में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी

  • जोस बटलर (इंग्लैंड): 100   
  • क्विंटन डी कॉक (आयरलैंड): 77
  • मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान): 75
  • मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान): 63
  • ब्रेंडन मैकुलम (इंग्लैंड): 58

ये भी पढ़ें- Team India में चयन के बाद जमकर बोला शुभमन गिल का बल्ला, 11 चौके और 9 छक्के लगाकर ठोका तूफानी शतक

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन 

publive-image

32 वर्षीय बटलर इंग्लैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ओएन मॉर्गन को पीछे छोड़ा। 

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा T20I रन

  • जोस बटलर: 2468 
  • ओएन मॉर्गन: 2458 
  • एलेक्स हेल्स: 1940 

100 टी20 इंटरनेशनल मैच 

publive-image

बटलर का ये 100वां T20I था। इंग्लैंड के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह ओएन मॉर्गन (115) के बाद दूसरे और ओवरऑल दुनिया के 19वें खिलाड़ी बने। 

ये भी पढ़ें- प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल द्रविड़, 'मेरे और रोहित के दिमाग में साफ है कि कौन ओपनिंग करेगा'

Latest Stories