IPL 2023: ऋषभ पंत के नहीं खेलने पर ये खिलाड़ी बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर की सुबह एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के वक्त वो गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे। वो दिल्ली से रुड़की जा रहे थे, तब उनके साथ ये दुर्घटना घट गई। घटना के समय ऋषभ ही गाड़ी ड्राइव कर रहे थे, तभी अचानक झपकी लगने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, और ये हादसा हो गया।

author-image
By puneet sharma
New Update
IPL 2023: ऋषभ पंत के नहीं खेलने पर ये खिलाड़ी बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर की सुबह एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के वक्त वो गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे। वो दिल्ली से रुड़की जा रहे थे, तब उनके साथ ये दुर्घटना घट गई। घटना के समय ऋषभ ही गाड़ी ड्राइव कर रहे थे, तभी अचानक झपकी लगने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, और ये हादसा हो गया। 

इस घटना में स्टार खिलाड़ी पंत गंभीर रूप से घायल हो गए, और उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इस समय उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में जारी है। उनके सिर और पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की जाएगी। पंत के घुटने का लिंगामेंट टूट गया है, उसकी भी सर्जरी होनी है। बीसीसीआई स्पष्ट कर चुकी है कि पंत को सबसे अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। 

अभी उनकी स्थिति को देखकर लग रहा है कि उनको स्वस्थ होने और वापस मैदान पर उतरने में अभी वक्त लगेगा।पंत को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वो ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक मुश्किल से फिट हो पाएंगे। अब जो रिपोर्ट्स आ रही हैं, उनके मुताबिक वो शायद आईपीएल 2023 भी मिस कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में देहली कैपिटल्स को अपने लिए नया कप्तान नियुक्त करना पड़ेगा, क्योंकि पंत देहली कैपिटल्स की टीम के कप्तान भी हैं।   

ये भी पढ़ें : 'अगर मैं दिल्ली में होता तो, पंत का एक्सीडेंट नहीं होता', हादसे के बाद आया ऋषभ के कोच का बयान

ये खिलाड़ी बन सकते हैं देहली कैपिटल्स के कप्तान 

1. डेविड वॉर्नर 

publive-image

अगर पंत आईपीएल में नहीं खेले तो उनकी जगह डेविड वॉर्नर को टीम की कमान दी जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके डेविड वॉर्नर इससे पूर्व आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनके पास खेल का लंबा अनुभव है, वो ये दायित्व अच्छी तरह निभा सकते हैं। 2009 से वो लगातार आईपीएल खेल रहे हैं, उन्होंने केवल 2018 का सीजन ही मिस किया था। 

डेविड वॉर्नर को पिछले साल देहली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा था। वॉर्नर ने 12 मैचों में 432 रन 150.52 की स्ट्राइक रेट से बनाए, जिसमें 5 हाफ सेंचुरियां शामिल हैं। लेकिन उन पर लगे बॉल टेंपरिंग के आरोप उनकी राह में बाधा बन सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : जिस मां को 'रफ्तार' से सरप्राइज देने निकले थे ऋषभ पंत, उन्हें पुलिस से मिली हादसे की सूचना; थाने की गाड़ी से पहुंचीं अस्पताल

2. पृथ्वी शॉ 

publive-image

पृथ्वी शॉ को ऋषभ के अनुपस्थित रहने पर कप्तान बनाया जा सकता है। वो भी इस दायित्व के योग्य हैं, क्योंकि पृथ्वी शॉ अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को अंडर 19 विश्व विजेता बना चुके हैं। 2018 से आईपीएल खेल रहे शॉ दिल्ली की टीम के नियमित सदस्य भी हैं। ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए भी खेल चुका है। अधिकांश अवसरों पर उन्होंने दिल्ली की टीम को अच्छी शुरुआत दी है। 

कई बार वो भले ही बड़ी पारी न खेल पाएं हों, लेकिन उन्होंने तेज शुरुआत जरूर देकर बड़े स्कोर की नींव रखी है। पृथ्वी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 63 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1588 रन 147.45 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, इनमें 12 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसलिए संभव है कि उन्हें ऋषभ के नहीं होने पर कप्तान बना दिया जाए।  

ये भी पढ़ें : Rishabh Pant को मौत के मुंह से बचाने वाले ड्राइवर-कंडक्टर सम्मानित, हरियाणा रोडवेज ने दिया यह इनाम

3. मिचेल मार्श 

publive-image

इस लिस्ट में मिचेल मार्श का नाम भी शामिल हैं, लेकिन वो अभी अनफ़िट हैं। इस समय इंजरी के कारण मार्श BBL में हिस्सा नहीं ले रहे है। लेकिन उनके मार्च तक फिट होने की संभावना है। 2010 में डेक्कन चार्जर्स के लिए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले मिचेल मार्श आईपीएल में पुणे वारियर्स इंडिया, देहली डेयरडेविल्स,  राइजिंग पुणे सुपरजायनट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। 

वर्तमान में मार्श देहली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। मिचेल मार्श ने अपने आईपीएल में कुल 29 मैच खेले हैं, इन मैचों में बल्लेबाजी करते हुए मार्श ने 477 रन, 123.58 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। इसके अलावा मार्श ने गेंदबाजी में 24 विकेट 8.01 की इकनॉमी रेट के साथ लिए हैं। उनके पास 
 

Latest Stories