Asian Games से पहले भारत को लगा झटका, Dutee Chand हुई 4 साल के लिए Ban

इससे पहले विनेश फोगट (Vinesh Phogat) भी इंजरी के कारण एशियाई खेलों से बाहर हो चुकी हैं। इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि अगर उन पर बैन लगता है, तो एशियन गेम्स से पहले भारत को तगड़ा झटका हो सकता है। 

author-image
By Puneet Sharma
image credit google

image credit google

New Update

एशियाई खेलों (Asian Games) से पहले भारत को एक और झटका लगा है, भारत की स्टार एथलीट दुती चंद (Dutee Chand) पर 4 साल का बैन (Ban) लगा दिया गया है। वो दिसंबर में हुए डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं थीं। इससे पहले विनेश  फोगट (Vinesh Phogat) भी इंजरी के कारण एशियाई खेलों से बाहर हो चुकी हैं। इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि अगर उन पर बैन लगता है, तो ये एशियन गेम्स से पहले भारत को तगड़ा झटका हो सकता है। 

ये भी पढ़ें: Wahab Riaz ने किया संन्यास का ऐलान, WC 2015 में वॉटसन को नाच नचाया था

दुति चंद हुई 4 साल के लिए बैन 

दुती पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के अनुच्छेद 2.1 और 2.2 के उल्लंघन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। दुती पर लगा चार साल का बैन जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। दुती को नेशनल एंडी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने इस साल जनवरी में सस्पेंड कर दिया था। इसी वजह से वो उसके बाद से अब तक हुई प्रतियोगिताओं से बाहर चल रही थीं। 

ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2023 के लिए England ने टीम चुनी, कई हैरानी भरे फैसले लिए

नाडा ने पिछले साल 5 दिसंबर को उनका सेंपल लिया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उस समय नाडा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि "दुतीचंद के सैंपल में 'एंडराइन', 'ओस्टारिन' और 'लिगांड्रोल' की मात्रा पाई गई है। उनके सेंपल में प्रतिबंधित पदार्थ अनाबोलिक स्टेरॉयड की मात्रा पाई गई है।" दूसरे सेंपल में भी रिपोर्ट पॉज़िटिव होने के कारण उनकी सजा को बरकरार रखा गया है। उनके दोषी पाए जाने के बाद के प्रदर्शन को अब अयोग्य घोषित किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:  ODI World Cup: Rohit Sharma को आई युवी की याद, अय्यर और केएल पर ये कहा

दुती को दिया गया है 21 दिन

दुती को सजा के खिलाफ डोपिंग रोधी अपील पैनल के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए 21 दिन का समय दिया गया है। दुती के वकील पार्थ गोस्वामी ने कहा "हम अपील दायर करने की प्रक्रिया में हैं। हमें उम्मीद है कि हम अपीलीय पैनल को यह बात समझाने में सफल रहेंगे। दुती भारत का गौरव हैं और वह पूरी तरह से ‘क्लीन एथलीट’ हैं।" 

दुती चंद के वकील पार्थ गोस्वामी ने आगे कहा "एक दशक के चमकदार करियर के दौरान दुती अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई डोप जांच से गुजर चुकी हैं और इतने लंबे करियर में वह कभी भी डोप के मामले में पॉजिटिव नहीं आईं। ये सब उन्होंने जान बूझकर नहीं किया, जो भी हुआ भूलवश हुआ।"

ये भी पढ़ें: Ravi Shastri ने सुलझाई नंबर 4 की गुत्थी, Kohli को खिलाने की दी सलाह

शानदार रहा है करियर 

दुती ने एशियाई खेलों भारत को सिल्वर मेडल जिताया हुआ है। इसके अलावा उनके नाम 60 मीटर की दौड़ 7.28 सेकेंड में पूरी करने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। दुती ने एशियाई खेलों 2018 में भारत को 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल जिताया हुआ है। 26 वर्षीय दुती चंद 100 मीटर की रेस में राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुकी हैं, उन्होंने 100 मीटर में स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।  

#Vinesh Phogat #ban #Asian Games #Dutee Chand #NADA
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe