भारत बनी Asian Champions Trophy विजेता, फाइनल में Malaysia को हराया

मलेशिया (Malaysia) का यह पहला फाइनल मुकाबला था। जिसमें उसे उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। दूसरी ओर तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में जापान ने दक्षिण कोरिया को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 

author-image
By Puneet Sharma
New Update
image credit twitter

image credit twitter

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 (Asian Champions Trophy 2023) का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया (Team India) ने फाइनल मुकाबले में एक समय 1-3 से पिछड़ने के बाद  मलेशिया को 4-3 से हरा दिया। मलेशिया (Malaysia) का यह पहला फाइनल मुकाबला था। जिसमें उसे उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। दूसरी ओर तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में जापान ने दक्षिण कोरिया को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 

ये भी पढ़ें:  ODI World Cup: Rohit Sharma को आई युवी की याद, अय्यर और केएल पर ये कहा

भारतीय टीम सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम बनी  

image credit twitter

भारत ने इस जीत के साथ चौथी बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। इसी के साथ भारत सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाला देश भी बन गया है। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के नाम संयुक्त रूप से 3 खिताब जीतने का  रिकॉर्ड था। भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 

2018 में वो पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल मैच कैंसिल हो गया था। इस बार 5 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। अब भारतीय टीम को चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। इस जीत से भारतीय खिलाड़ियों के हौसले एशियन गेम्स के लिए बुलंद हो गए होंगे। 

ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2023 के Schedule में किए गए बदलाव, अब 14 अक्तूबर को होगा IND vs PAK मैच

जापान ने किया तीसरा स्थान 

वहीं जापान ने दक्षिण कोरिया को तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में 5-3 से हरा दिया। जापान कभी भी ये खिताब नहीं जीत पाया है, लेकिन उसने तीसरे स्थान के लिए हुए इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस दक्षिण कोरिया को हराकर पिछले फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। दक्षिण कोरिया ने 2021 में पिछली बार हुए इस टूर्नामेंट में जापान को हराकर खिताब जीता था। 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 की संभावित तारीख आई सामने, जून में WI-USA में होगा आयोजन

फाइनल मैच का लेखा-जोखा 

image credit google

फाइनल मुकाबले में मलेशिया ने तेजतर्रार शुरुआत की, लेकिन पहला गोल भारत की तरफ से आया। खेल के 9वें मिनट में टीम इंडिया को पेनल्टी मिली। जिस पर जुगराज सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मलेशिया ने भी इसी क्वार्टर में गोल कर बराबरी हासिल कर ली। उसके लिए 14वें मिनट में अबु कमल अजराई ने गोल किया और स्कोर 1-1 कर दिया।

मलेशिया की टीम ने दूसरे क्वार्टर के 17वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। मलेशिया के लिए राजी रहीम ने पेनल्टी कॉर्नर पर यह गोल किया, जिससे स्कोर 2-1 हो गया। इसके बाद मलेशिया ने अपना तीसरा गोल भी कर दिया है। जब दूसरे क्वार्टर के 27वें मिनट में मोहम्मद अमिनुद्दीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग दिया। दूसरे क्वार्टर तक मलेशिया की टीम 3-1 से आगे थी। 

ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan ने वापसी पर ये कहा, एशियन गेम्स में न चुनने से थे हैरान

तीसरे क्वार्टर के अंत में कुछ सेकंड के भीतर ही भारत की तरफ से दो गोल हुए। पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसके ठीक बाद गुरजंत सिंह ने गोल कर टीम इंडिया को बराबरी पर ला खड़ा किया। इससे बाद मलेशिया ने दो पेनल्टी कॉर्नर बचाये। लेकिन 56वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल किया। जिससे टीम इंडिया ने 4-3 की  लीड ले ली, जो अंत तक बनी रही। 

Latest Stories