Womens WC 2025: सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली से लेकर अनुष्का शर्मा तक, महिला वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर गदगद हुए सितारे

Womens WC 2025: भारत की महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता, जिसके बाद तमाम सितारों ने जीत पर रिएक्शन देते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

iconPublished: 03 Nov 2025, 12:41 PM
iconUpdated: 03 Nov 2025, 12:57 PM

Womens WC 2025: भारत की छोरियों ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब (Womens WC 2025) जीतकर सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। महिला टीम की इस जीत के खुश होकर तमाम सितारों ने रिएक्शन दिए।

महिला टीम की सरहाना करने वाले सितारों की लिस्ट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज भी शामिल रहे। इसके अलावा किंग कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी वर्ल्ड कप की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

खुशी से गदगद हुए सचिन तेंदुलकर (Womens WC 2025)

दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "1983 ने एक पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित किया।"

उन्होंने आगे लिखा, "आज हमारी महिला टीम ने कुछ खास किया है। उन्होंने देश भर में अनगिनत युवा लड़कियों को बल्ला और गेंद उठाने, मैदान में उतरने और यह विश्वास करने के लिए प्रेरित किया है कि वे भी एक दिन ट्रॉफी उठा सकती हैं। यह भारतीय महिला क्रिकेट की यात्रा में एक निर्णायक क्षण है। शाबाश टीम इंडिया। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।"

क्या बोले विराट कोहली (Womens WC 2025)

किंग कोहली ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, आपने अपने निडर क्रिकेट और पूरे आत्मविश्वास से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं और इस पल का भरपूर आनंद लें। हरमन और टीम को शाबाशी। जय हिंद।"

बाकी सितारों के भी आए रिएक्शन (Womens WC 2025)

इसी तरह बाकी तमाम सितारों ने भी महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर अपने-अपने रिएक्शन शेयर किए। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "आप चैंपियन। बहुत अहम उपलब्धि।" यहां देंखें बाकी सभी रिएक्शन...

गौरतलब है कि नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए मुकाबले (Womens WC 2025) में टीम इंडिया ने 52 रनों से जीत अपने खाते में डाली। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए और फिर अफ्रीका को 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट कर दिया।

Read more: आंखे नम, चेहरा उदास... राधा यादव और जेमिमा रोड्रिग्स ने कुछ इस तरह से दिया साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को सहारा, VIDEO

हरमनप्रीत कौर-स्मृति मंधाना ने तिरंगे के साथ खिंचवाई तस्वीर, फैंस को रोहित-कोहली की आई याद

ट्रॉफी से पहले आशीर्वाद... हरमनप्रीत कौर ने छूना चाहे जय शाह के पैर, फिर ICC चेयरमैन ने ऐसे जीता दिल; VIDEO