मुंबई इंडियंस ने फिर बदला कप्तान, जसप्रीत बुमराह को 13 साल में पहली बार सौंपी कमान; IPL में 5वीं बार हुआ ऐसा

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को टीम की कप्तानी सौंपी। 13 साल से फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे बुमराह पहली बार MI की कमान संभालते नजर आए।

iconPublished: 14 May 2026, 07:44 PM
iconUpdated: 14 May 2026, 08:03 PM

Jasprit Bumrah as MI 10th captain: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह को सौंप दी। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में बुमराह पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आए। साल 2013 से टीम का हिस्सा रहे बुमराह के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि 13 साल के लंबे सफर के बाद उन्हें फ्रेंचाइजी की कमान संभालने का मौका मिला।

धर्मशाला में खेले जा रहे इस मुकाबले में जैसे ही जसप्रीत बुमराह टॉस के लिए मैदान पर उतरे, वैसे ही आईपीएल इतिहास में एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस इस सीजन तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ खेलने वाली टीम बन गई और आईपीएल इतिहास में ऐसा सिर्फ पांचवीं बार देखने को मिला है। इससे पहले भी कुछ टीमें एक ही सीजन में तीन कप्तानों के साथ मैदान पर उतर चुकी हैं।

Jasprit Bumrah पहली बार बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

हार्दिक पांड्या चोट के चलते पिछले कुछ मुकाबलों से टीम से बाहर चल रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव निजी कारणों की वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उपलब्ध नहीं रहे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। बुमराह (Jasprit Bumrah) इससे पहले भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन आईपीएल में यह पहला मौका है जब उन्होंने किसी टीम की कमान संभाली।

IPL इतिहास में 5वीं बार हुआ ऐसा

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के कप्तान बनते ही मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में ऐसी पांचवीं टीम बन गई, जिसने एक ही सीजन में तीन अलग-अलग कप्तानों का इस्तेमाल किया। इससे पहले साल 2008 में भी मुंबई इंडियंस हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर और शॉन पोलाक की कप्तानी में खेल चुकी है। इसके अलावा पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Image

मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान बने Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर, शॉन पोलाक, ड्वेन ब्रावो, रिकी पोंटिंग, कायरन पोलार्ड, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल चुके हैं। बुमराह ने टॉस के समय कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी से पहले उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने का मौका मिलेगा।

Read More: गेंदबाज ने पकड़ा सिर, विराट कोहली की आंखे फटी... लाइव मैच में पांडे जी ने पकड़ा ऐसा लाजवाब कैच, RCB खिलाड़ियों ने दबाई दांतों तले उंगली

RCB vs KKR: विराट कोहली के तूफानी शतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, केकेआर को 6 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची आरसीबी

RCB vs KKR: विराट कोहली के तूफानी शतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, केकेआर को 6 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची आरसीबी