IPL 2025: दिल्ली को पहला मैच जिताने वाले आशुतोष शर्मा के पास आया 'गब्बर' का कॉल, जानें आधी रात में क्या हुई बात

Ashutosh Sharma: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा के पास गब्बर का कॉल आया। तो आइए जानते हैं और आशुतोष के बीच क्या बात हुई।

iconPublished: 25 Mar 2025, 04:12 PM
iconUpdated: 25 Mar 2025, 11:34 PM

Ashutosh Sharma Called With Gabbar: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का चौथा मैच खेला गया। मुकाबले में दिल्ली ने आशुतोष शर्मा की शानदार बैटिंग की बदौलत जीत हासिल की। रन चेज करते हुए आशुतोष ने दिल्ली के लिए 31 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 66* रन बनाए। इस धुआंधार पारी के बाद आशुतोष के पास आधी रात में 'गब्बर' का कॉल आया। तो आइए जानते हैं गब्बर और आशुतोष के बीच क्या बातचीत हुई।

आशुतोष के पास आया गब्बर का कॉल

दरअसल 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले आशुतोष के पास गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन का कॉल आया। पिछले सीजन धवन और आशुतोष एक टीम पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। आईपीएल 2025 से पहले धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।

क्या हुई बातचीत

पंजाब किंग्स में रहते हुए आशुतोष के टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन से काफी कुछ सीखा था। आशुतोष पूर्व भारतीय बल्लेबाज को अपना मेंटॉर मानते हैं। धवन के साथ आशुतोष के कॉल का वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। धवन से वीडियो कॉल पर बात करते हुए आशुतोष शर्मा ने कहा, "पाजी कैसे हो? लव यू पाजी।"

मैच के बाद क्या बोले आशुतोष शर्मा?

मैच के बाद बात करते हुए आशुतोष शर्मा ने कहा, "पिछले सीजन से सबक लिया। पिछले सीजन में कुछ मैच फिनिश करने से चूक गया था। मैंने पूरे साल ध्यान दिया और इसके बारे में कल्पना की। भरोसा था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक खेलूंगा, तो कुछ भी हो सकता है।

आगे आशुतोष ने कहा, "विपराज ने अच्छा खेला। मैंने उससे लगातार मारने के लिए कहा। वह प्रेशर में बहुत शांत था। अपना यह अवॉर्ड मेंटॉर शिखर पाजी को समर्पित करना चाहता हूं।"

Read more:

IPL 2025: दिल्ली के खिलाफ लखनऊ के मिशेल मार्श ने क्यों नहीं की गेंदबाजी? क्या CA ने किया है मना? जानें सच्चाई

Follow Us Google News