IPL 2025 के बाद Axar Patel ने लिया संन्यास? वायरल वीडियो ने फैंस को किया हैरान

Axar Patel का एक रिटायरमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो आइए जानते हैं कि अक्षर के संन्यास की क्या कहानी है।

iconPublished: 04 Jun 2025, 08:42 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Axar Patel के लिए आईपीएल 2025 उम्मीद के अनुसार खास नहीं गया। इस सीजन में उन्होंने गेंदबाजी से ज़्यादा योगदान नहीं दिया, वहीं बल्लेबाजी में भी उनके बल्ले से बड़ी पारियां नहीं निकलीं।

Axar Patel had a fruitful outing with the ball, Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, IPL 2025, Delhi, April 29, 2025

इस सीजन में उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने काफ़ी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वे प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। इसी वजह से कप्तान अक्षर पटेल काफ़ी नाराज़ नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Axar Patel ने लिया रिटायरमेंट?

सोशल मीडिया पर Axar Patel का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। इस वायरल वीडियो में वे भावुक नजर आ रहे हैं और उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए अपने रिटायरमेंट का एलान किया है।

क्या है सच्चाई?

अगर इस वीडियो की सच्चाई की बात की जाए, तो यह वीडियो एआई से बनाया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक फैन अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें अक्षर पटेल की आवाज़ को एडिट कर यह फर्जी वीडियो तैयार किया गया है। यानी यह वीडियो फेक है।

कैसा रहा आईपीएल 2025 में प्रदर्शन?

आईपीएल 2025 में Axar Patel के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 12 मुकाबलों में 26.30 की औसत से 263 रन बनाए। वहीं गेंदबाज़ी में उन्होंने ज्यादा योगदान नहीं दिया और सिर्फ 5 विकेट ही हासिल कर पाए।

Delhi Capitals ने 5वें स्थान पर किया फिनिश

इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था और वे अंक तालिका में शीर्ष पर थे। हालांकि, अंत में टीम ने कई मुकाबले गंवा दिए, जिस वजह से उन्हें अंक तालिका में 5वें स्थान पर फिनिश करना पड़ा।

Read Also: RCB Victory Parade: कब और कहां फ्री में देखें विक्ट्री परेड का लाइव प्रसारण? पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर बेंगलुरु में निकाला जाएगा विजय जुलूस

Follow Us Google News