जर्मनी के म्यूनिख में स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर पुर्तगाल की टीम ने नेशंस लीग (UEFA Nations League 2025 Prize Money) का खिताब अपने नाम किया। दरअसल पुर्तगाल की फुटबॉल टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में स्पेन को 5-3 से हराकर यह इतिहास रचा। पुर्तगाल की इस जीत के हीरो गोलकीपर डिएगो कोस्टा रहे जहां गोलकीपर ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया और अल्वारो मोराटा के महत्वपूर्ण स्पॉट को बचा लिया।

आपको यह जानकर बड़ी ही हैरानी होगी की विजेता पुर्तगाल फुटबॉल टीम को खिताब जीतने के बाद जितनी रकम मिली है, उसमें आईपीएल के चार सीजन निकल सकते हैं। कहने का तात्पर्य है कि यहां चार बार अगर कोई आईपीएल की टीम खिताब जीतकर जितने पैसे कमाएगी, उतना पुर्तगाल टीम को अकेले प्राइज मनी के रूप में मिली है।

UEFA Nations League 2025 Prize Money: विजेता पुर्तगाल को मिली इतनी रकम

UEFA Nations League 2025 Prize Money

यूईएफए नेशंस लीग 2025 (UEFA Nations League 2025 Prize Money) का खिताब जीतने के बाद पुर्तगाल की फुटबॉल टीम को पुरस्कार राशि के रूप में करीब 80.7 करोड रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा उपविजेता रहे स्पेन को करीब 66 करोड रुपए, तीसरे स्थान पर रहने वाली फ्रांस को 56.23 करोड़ रुपये जबकि जर्मनी को 46.45 करोड रुपए मिलेंगे। आपको बता दे कि इस खिताब को जीतने के साथ ही पुर्तगाल दो बार यूईएफए नेशंस लीग (UEFA Nations League 2025 Prize Money) खिताब जीतने वाला पहला देश बन चुका है।

पुर्तगाल का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले उसने 2018- 2019 में टूर्नामेंट के पहले सीजन में भी खिताब अपने नाम किया था। अगर इस रोमांचक मुकाबले की बात करें तो शुरू से ही यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहा, जहां दुनिया की दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी टीम इस रोमांचक मैच में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी।

आईपीएल के चार सीजन इसमें हो जाए समाप्त

हाल ही में आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया, जिसने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया। खिताब जीतने के लिए उन्हें 20 करोड रुपए मिले। वहीं रनर अप टीम रही पंजाब किंग्स को 13 करोड रुपए प्राइज मनी के रूप में दिए गए लेकिन अगर यहां यूईएफए नेशंस लीग 2025 (UEFA Nations League 2025 Prize Money) के प्राइज मनी पर अगर आप एक नजर डालेंगे तो यहां की एक सीजन की प्राइस मनी आईपीएल के चार सीजन के प्राइज मनी के बराबर है, जहां खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई है।

फाइनल मुकाबले (UEFA Nations League 2025 Prize Money) की अगर बात करें तो पुर्तगाल की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। स्पेन की टीम 21वें मिनट में 1-0 से आगे चल रही थी लेकिन जैसे ही 26 वां मिनट हुआ नूनों मेंडिस ने एक गोल दाग कर स्कोर को बराबरी पर कर दिया। हाफ टाइम से पहले फिर स्पेन के मिकेल ओयरजबाई ने गोल लगाकर स्पेन को 2-1 से आगे किया ही था कि 61वें मिनट पर रोनाल्डो ने एक गोल लगाया और दो-दो से स्कोर को बराबरी पर रखा फिर मैच 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। उसमें भी जब कोई गोल नहीं हुआ तो मैच पेनल्टी शूटआउट में गया।

Read Also: BCCI ने ऑस्ट्रलिया, वेस्टइंडीज और अफ्रीका सीरीज के वेन्यू में किया बड़ा बदलाव, यहां जानें हर एक डिटेल