Dinesh Karthik को मिलेंगी T20 World Cup में जगह?

आईपीएल 2024 के 30वें मैच मुकाबला RCB बनाम SRH को भी अब ख़त्म हो गया है।पर इस मैच के और RCB के हीरो रहे दिनेश कार्तिक को अब हर कोई टी-20 वर्ल्ड कप में देखना चाहते है। पर वो इंडिया के स्क्वाड में शामिल होंगे या नहीं?

DINESH KARTHIK T20 WORLD CUP
New Update

IPL 2024 के 30वें मैच मुकाबला RCB बनाम SRH को अब ख़त्म हो गया है।पर इस मैच के और RCB के हीरो रहे Dinesh Karthik को अब हर कोई T20 World Cup 2024 में देखना चाहते है। पर वो इंडिया के स्क्वाड में शामिल होंगे या नहीं? इसका अंदाज़ा लगाना अभी मुश्किल लग रहा है। वही इस विषय पर बहस करते दिखे। अंबाती रायडू और इरफान पठान जिन्होंने Dinesh Karthik को लेकर बहुत बड़ी बहस की।

RCB के लिए फिनिशर का रोल किया अदा 

Dinesh Karthik   IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के लिए बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे है। जिसमें कार्तिक का प्रदर्शन लगातार अपनी टीम के लिए एक फिनिशर के तौर पर नज़र आ रहे है। जिसके बाद से वो वो पहले मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में रोहित ने उन्हें नोटिस किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ठीक उसके बाद अब RCB का मुकाबला SRH के साथ हुआ। आरसीबी के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम को काफी उम्मीदें दीं। कार्तिक के महत्वपूर्ण समय पर 35 गेंदों में 83 रन के बावजूद, वह जीत हासिल नहीं कर सके। आरसीबी 20 ओवर में 262/7 का स्कोर बनाने के बावजूद 25 रन से गेम हार गई। पर इस मैच के बाद से दिनेश कार्तिक ने अपनी एक अलग छाप भी छोड़ी है। 

 

अंबाती रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा:'मैंने उसको बचपन से देखा है कार्तिक कितना टैलेंटेड है। और वो माही भाई के शैडो में रहा है, हमेशा पर कार्तिक को अपना टैलेंट दिखने के लिए उतने मौके नहीं मिले। पर शायद इंडिया के लिए और एक आखिरी बार वो मैच विनर का एक अच्छा मौका है। उनके पास और अगर करियर ख़त्म करने का और वर्ल्ड कप जीतता है। तो मुझे लगता है, फिर कार्तिक को जरूर लेकर जाना चाहिए' इसी के जवाब में इरफ़ान पठान ने जवाब में दिया और कहा 'यहां पर तो दिनेश कार्तिक की तारीफ करनी होगी, जो अपनी बल्लेबाज़ी से कमाल कर रहे हैं। और वो अभी तक अपनी पूरी लय में भी दिख रहे हैं ।पर अगर आप देखे तो इंडियन क्रिकेट अलग ही लेवल पर किया जाता है। पर वर्ल्ड कप बिल्कुल ही अलग लेवल पर होता है , और वर्ल्ड कप में आपको अनकैप्ड खिलाड़ी गेंदबाज़ी नहीं करता है, और दूसरी तरफ वर्ल्ड कप में कोई इम्पैक्ट का नियम भी नहीं होता है, और टीम इंडिया की और से 11 ही खिलाड़ी शामिल होंगे। 12 नहीं और वर्ल्ड कप में आपकी बल्लेबाज़ी थोड़ी और छोटी होने लगती है। और ऐसे दवाब में अलग खेलना होता है। World Cup में आपको 4-5 गेंदबाज़ आपको मिलते है। इसी के बाद अंबाती रायडू ने अपनी बात रखी और कहा इरफान भाई' यही सफ़ेद कूकाबुरा बॉल ही मिलेगी। और कार्तिक बहुत ही पका हुआ इंसान है'



वही आपको बता दे, की T20 World Cup की इस रस में  Dinesh Karthik के साथ ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ईशान किशन जैसे खिलाड़ी शामिल है। जो अपनी टीम के लिए अभी तक अच्छा प्रदर्शन करते नज़र आ रहे है।

 

READ MORE HERE: 

T20 WORLD CUP से बाहर HARDIK? ROHIT की BCCI से MEETING! MUMBAI INDIANS

 

#rcb #Dinesh Karthik #T20 World Cup 2024 #IPL 2024
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe