DC Vs MI: कौन खोलेगा जीत का खाता, मौसम-पिच; कैसी होगी प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस को अपने दोनों मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है। तो दूसरी ओर दिल्ली की हालत भी कम चिंताजनक नहीं है, उसने अपने तीनों मैच आसानी से गंवा दिए हैं।

New Update
dw rs .png

image credit ipl

आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस के सामना दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस समय इस प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों की हालत खस्ता है। अब तक इस टूर्नामेंट में न दिल्ली कैपिटल्स का खाता खुला है और न ही मुंबई इंडियंस का।

अब तक दोनों टीमें संघर्ष ही करती नजर आई हैं। मुंबई इंडियंस को अपने दोनों मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है। तो दूसरी ओर दिल्ली की हालत भी कम चिंताजनक नहीं है, उसने अपने तीनों मैच आसानी से गंवा दिए हैं। पिछली साल भी दोनों टीमें नॉक आउट के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थीं। 

ये भी पढ़ें: 'रिंकू भैया जिंदाबाद...', वीडियो कॉल पर Shreyas Iyer ने लगाए नारे, बैटिंग देख उछल पड़े

हेड टू हेड 

दोनों टीमों के बीच हुए आखिरी 5 मुकाबलों की बात करें, तो इनमें से मैचों में 3 बार दिल्ली ने बाजी मारी है, तो बार जीत मुंबई को मिली है। 

  • कुल मैच: 32 
  • MI जीता: 17  
  • DC जीता: 15 

अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े

  • कुल आईपीएल मैच: 78 
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 35 
  • बाद में बल्लेबाजी में करते हुए जीते गए मैच: 41 
  • उच्चतम स्कोर: 231/4 दिल्ली कैपिटल बनाम पंजाब किंग्स (2011) 
  • सबसे कम स्कोर: 66 दिल्ली कैपिटल बनाम मुंबई इंडियंस (2017) 
  • सर्वाधिक रन: वीरेंद्र सहवाग- 33 पारियों में 933 
  • उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर: ऋषभ पंत- 128 * & क्रिस गेल- 128 * 
  • सर्वाधिक विकेट: अमित मिश्रा- 58 विकेट 
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) - 5/13 (3.4 ओवर)

ये भी पढ़ें: कौन हैं Yash Dayal? जिनके एक ओवर में रिंकू सिंह ने जड़ दिए 5 छक्के

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल 

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच 11 अप्रैल, मंगलवार को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: SRH vs PBKS: शतक से चूके Shikhar Dhawan, रैना-गेल के खास क्लब में शामिल

मौसम और पिच

 

 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को बारिश की संभावना नहीं है। मगर मौसम में नमी 17% तक रहेगी। तापमान न्यूनतम 23 और अधिकतम 37 डिग्री रहेगा। हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। 

दिल्ली की पिच इस बार कुछ अलग लग रही है। इस पिच पर इस बार अच्छा खासा उछाल नजर आ रहा है। इस पिच में  इस बार गेंदबाजों को मदद नजर आ रही है। बल्लेबाजों को यहां अगर रन बनाने हैं तो फिर पिच की उछाल से तालमेल बिठाना पड़ेगा। लेकिन बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं होने और आउट फील्ड फास्ट होने के कारण यहां तेजी से रन बनते हैं। 

ये भी पढ़ें: GT vs KKR: केकेआर ने जीती हारी हुई बाजी, Rinku Singh ने लगातार 5 छक्के लगाकर लूटी महफिल

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग-11

DC

मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

दिल्ली कैपिटल्स: 

डेविड वार्नर (कप्तान), राइली रोसो, यश ढुल, लुंगी एंगिडी, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्किया, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

Latest Stories