एक बार फिर दिखी कोहली की विराट दरियादिली, अनुष्का संग बनाई 'SEVVA'

विराट और उनके परिवार ने चैरिटी के लिए एक संस्था बनाई है। जो जरूरतमंद लोगों की सहायता करेगी। ये कोहली के लिए नई बात नहीं है, विराट पहले भी कई चैरिटी कार्यक्रमों और संस्थाओं से जुड़े रहे हैं।

author-image
By Puneet Sharma
New Update
c

image credit google

भारतीय क्रिकेट के इस समय के सबसे बड़े सितारे विराट कोहली हमेशा चर्चा में रहते है। बात मैदान की हो या मैदान के बाहर की, वो फॉर्म में हों या आउट ऑफ फॉर्म होने की, विराट सुर्खियों में बने रहते हैं। विराट की पर्सनेल्टी इस तरह की है, कि उन्हें लाईम लाइट से रखना मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा समाप्त हो चुका है, आईपीएल के शुरू होने में अभी एक सप्ताह है, लेकिन कोहली बिना मैदान में उतरे भी फिर चर्चा में आ गए हैं। 

विराट कोहली के इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनका एक बार फिर नेक काम से जुड़ना है। विराट और उनके परिवार ने चैरिटी के लिए एक संस्था बनाई है। जो जरूरतमंद लोगों की सहायता करेगी। ये कोहली के लिए नई बात नहीं है, विराट पहले भी कई चैरिटी कार्यक्रमों और संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। विराट समय-समय पर ऐसे NGO की सहायता करते रहे जो समाज के उत्थान के लिए काम करती हैं। 

ये भी पढ़ें-  इंटरनेशनल क्रिकेट में 18000 से ज्यादा रन, 45 शतक... अब मिलेगा IPL डेब्यू का मौका

अनुष्का ने दी जानकारी 

विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से उन्होने एक संदेश द्वारा इसकी जानकारी दी। अपने इस पोस्ट में उन्होने लिखा "जैसा कि खलील जिब्रान ने कहा है  'जब आप अपनी संपत्ति में से कुछ देते हैं तो आप बहुत कम देते हैं। और  जब आप अपने आपको, अपने जीवन को ही समाज को देते हैं, तो आप वास्तव में दान देते हैं'।"

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: पाकिस्तान में ही होगा टूर्नामेंट, जानें भारत जाएगा या..

आगे उन्होने लिखा "इसलिए, कृतज्ञता में झुके हुए अपने सिरों के साथ हम सेवा (SEVVA) की पेशकश कर रहे हैं। यह हमारा संयुक्त गैर-लाभ वाला कार्यक्रम है, जो सेवा है। जैसे की आप जानते हैं कि सेवा की शुरुआत हमेशा स्वयं से ही होती है। जिस तरह से हम योगदान कर सकते हैं, हम करेंगे। हम इसे एक परिवार के रूप में करेंगे। वह दुनिया जिसमें हम रहते हैं, वह समाज जिसने हमें ये सब कुछ प्रदान किया है और हमें इतना प्यार दिया है। सारी दुनिया जिसके साथ हम सभी जुड़े हुए हैं।"

ये भी पढ़ें-  5 खिलाड़ी जिन्होंने 200+ के स्ट्राइक रेट से बनाए सबसे ज्यादा 50+ रन

 सेवा (sevva) का आशय 

अपने इस पोस्ट में अनुष्का ने सेवा का मतलब Se (of Self), V (of Virat), V (of Vamika) A (of Anushka).बताया। उनके अनुसार सेवा नाम में से (स्वयं का), व (विराट का), व (वामिका का) अ (अनुष्का का) है। इस तरह से सेवा शब्द को उन्होने इस संस्था के नाम के लिए चुना है। 

इस संस्था को बनाने का उनका उद्देश्य समाज से उन्हें जो कुछ भी मिला है, उनको वापस देना है। इस दिशा में उनका परिवार समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का भरसक प्रयास करेगा। उनकी कोशिश रहेगी कि वो सेवा संस्था के द्वारा समाज के काम आ सकें। 

Latest Stories