5 खिलाड़ी जिन्होंने 200+ के स्ट्राइक रेट से बनाए सबसे ज्यादा 50+ रन

कैप्टन कूल ने अपने आईपीएल करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसमें 200 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली लिस्ट में शामिल होना भी है। इस लिस्ट में शामिल सारे नाम बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के हैं।  

New Update
chris gayle

image credit google

IPL का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है, इसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बार ये टूर्नामेंट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। कैप्टन कूल ने अपने आईपीएल करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसमें 200 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली लिस्ट में शामिल होना भी है। इस लिस्ट में शामिल सारे नाम बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के हैं।  

ये भी पढ़ें- IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे मिचेल मार्श: आकाश चोपड़ा

1 - एबी डिविलियर्स (13 पारियां)

ipl

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के एबी सालों तक RCB की टीम की रीढ़ की हड्डी रहे हैं। डिविलियर्स ने भले ही आरसीबी को कोई खिताब नहीं जिताया हो, लेकिन अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से कई महत्वपूर्ण जीत दिलाईं। आईपीएल में आरसीबी के अलावा एबी दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं। एबी डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में कुल 40 अर्धशतक लगाए, इनमें से 13 बार ऐसा हुआ था, जिन पारियों में उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी अधिक का रहा। 

आईपीएल में ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा 200 की स्ट्राइक रेट से लगाए गए सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं, वो इस लिस्ट में टॉप पर हैं। अपने आईपीएल करियर के दौरान 184 मैच की 170 पारियों में डिविलियर्स ने 151.69 की स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 40 हाफ सेंचुरी के अलावा 3 सेंचुरी भी जड़ी हैं।  

ये भी पढ़ें- IPL 2023: इस बार बदले गए कुछ नियम, अब टॉस के बाद चुननी होगी प्लेइंग 11

2 - डेविड वॉर्नर (9 पारियां) 

warner.png

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले वॉर्नर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। वो सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल चैंपियन भी बना चुके हैं। लेकिन 2021 में उनकी फॉर्म खराब होने के कारण SRH के फ्रेंचाईजी ने उनसे किनारा करना ही बेहतर समझा। 

उन्हें न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया बल्कि उन्हें रिलीज भी कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर में यूं तो 55 हाफ सेंचुरी लगाई हैं, इनमें से 9 पारियों के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा है। अब तक के आईपीएल करियर में वॉर्नर ने 162 मैचों में 5881 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.69 का रहा, जिसमें 4 शतक भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें- IPL: PBKS की 14 तो CSK की 3 कप्तान संभाल चुके हैं कमान, देखें लिस्ट

3 - कीरोन पोलार्ड (9 पारियां)

polard .png

कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियन को सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अपना अहम योगदान दिया है। मुंबई इंडियन के धाकड़ ऑलराउंडर रहे कीरोन पोलार्ड अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उनका नाम भी 200 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार है। 

वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, हालांकि उनकी भी वॉर्नर के बराबर ही 9 ऐसी पारियां हैं। लेकिन उन्होंने वॉर्नर की तुलना में ज्यादा मैच खेले हैं, इसलिए वो तीसरे स्थान पर हैं। पोलार्ड ने अपने करियर में 189 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनकी 171 पारियों में 16 हाफ सेंचुरियों के साथ कुल 3412 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.32 का रहा है। उनके 16 में से 9 अर्धशतक 200 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ आए हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL 2023: सभी फ्रेंचाईजी 'की-प्लेयर्स' के वर्कलोड का ध्यान रखें: रोहित शर्मा

4 - क्रिस गेल (8 पारियां)

chris.png

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने अब तक के करियर के दौरान दुनियाभर की कई लीगों में हिस्सा लिया है। इनमें उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अगर आईपीएल की बात करें तो गेल ने 142 मैचों की 141 पारियों में 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए, 148.96 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 4965 रन बनाए, जिसमें 6 शतक भी शामिल हैं। 

गेल ने अपने लंबे आईपीएल करियर में पंजाब किंग्स, आरसीबी और केकेआर के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में कई बड़ी-बड़ी पारियों खेलकर अपनी टीमों को जीत दिलाई। आईपीएल में लगाए गए अपने 31 अर्धशतकों में से 8 बार 50 प्लस स्कोर गेल ने 200 से ज्यादा स्ट्राइक से खेलते हुए लगाए हैं। इस वजह से वो ये कारनामा करने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं। 

ये भी पढ़ें- 5 खिलाड़ी IPL में हो चुके हैं 99 के स्कोर पर आउट, कोहली भी शामिल

5 - एमएस धोनी (8 पारियां)

ms dhoni

कैप्टन कूल के नाम से विख्यात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही ने चेन्नई को न सिर्फ अपनी कप्तानी और विकेट कीपिंग से बल्कि अपनी अच्छी बल्लेबाजी से भी आईपीएल की इतनी सफल टीम बनाया है। ये धोनी का ही कमाल है कि उन्होंने अपनी कप्तानी या विकेटकीपिंग के अलावा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भी सीएसके को आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल का सफर तय करवाया है। 

धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 234 मैचों की 206 पारियों में 4978 रन 135.2 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी के 24 में से 8 अर्धशतक 200 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से आए हैं, उनके इस कारनामे ने उन्हीं इस लिस्ट में जगह दिलाई है। वो ऐसा करने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।

Latest Stories