IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे मिचेल मार्श: आकाश चोपड़ा

31 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई टीमों ने अपने कप्तान बदले हैं। इनमें एक नाम दिल्ली कैपिटल्स का भी शामिल है।

New Update
54

Image Credit Twitter

इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। 31 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई टीमों ने अपने कप्तान बदले हैं। इनमें एक नाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का भी शामिल है। फ्रेंचाइजी ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। 

टीम में वॉर्नर के अलावा अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, पृथ्वी शॉ और इशांत शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल है। इसी बीच पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 16 के दौरान बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। 

ये भी पढ़ें- 5 खिलाड़ी IPL में हो चुके हैं 99 के स्कोर पर आउट, कोहली भी शामिल

क्या बोले आकाश? 

आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। मार्श लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भी कमबैक करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। 

वनडे सीरीज के दौरान मार्श सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 3 मैचों में 97 की लाजवाब औसत और 131 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 194 रन बनाए। हर पारी में उनका स्कोर 50+ का रहा। टॉप ऑर्डर में इस जोरदार प्रदर्शन के लिए मिचेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।

मार्श छोड़ेगे छाप

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड एक बार फिर शुरू हो गए जैसे कि उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी थी। मार्श एक अलग स्तर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर वह इसी तरह खेलते रहे तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। मार्श को अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए बेहतर पिच भी मिलेंगी और कोटला का मैदान भी छोटा है।''

ये भी पढ़ें- आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

पिछले साल से टीम में शामिल

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान दिल्ली फ्रेंचाइजी ने मिचेल मार्श को 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2022 में उन्होंने 8 मैच खेले और 133 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी भी देखने को मिली। मार्श ने 4 विकेट भी चटकाए। 

ओवरऑल 31 वर्षीय मिचेल मार्श ने अब तक खेले 29 आईपीएल मैचों में 477 रन बनाने के अलावा 24 विकेट लिए हैं। 

Latest Stories