KKR vs SRH: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रन से हराया, हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens, Kolkata) में आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मैच में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

New Update
KKR vs SRH

KKR vs SRH: Image Credit IPL/BCCI

KKR vs SRH, IPL 2023, Aiden Markram, Andre Russell, Nitish Rana: कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens, Kolkata) में आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए इस मैच में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने इस सीजन का पहला शतक लगाया। वह 55 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। हैदराबाद ने 23 रन से मुकाबले को अपने नाम किया।

SRH की तेज शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को तेज शुरुआत मिली। 5वें ओवर की पहली गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 13 गेंदों पर 9 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने उन्हें वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रसेल ने SRH को दूसरा झटका दिया। उन्होंने राहुल त्रिपाठी को रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच आउट कराया। त्रिपाठी ने 4 गेंदों पर 9 रन बनाए। 

ब्रूक ने जड़ा शतक

इसके बाद हैरी ब्रूक और कप्तान एडन मार्कराम के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर की 5वीं गेंद पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा। वरुण चक्रवर्ती ने मार्करम को पवेलियन भेजा। SRH के कप्तान ने 26 गेंदों पर 50 रन बनाए। 19वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हैरी ब्रूक 55 गेंदों पर 100 रन और हेनरिक क्लासेन 6 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

केकेआर की खराब शुरुआत

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरी ही गेंद पर टीम का पहला विकेट गिरा। रहमानुल्लाह गुरबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें उमरान मलिक के हाथों कैच आउट कराया। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर KKR को दूसरा झटका लगा। वेंकटेश अय्यर ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाए। मार्को जानसेन ने अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। अगली ही गेंद पर जानसेन ने कोलकाता का तीसरा विकेट चटकाया। सुनील नरेन खाता तक नहीं खोल सके और गोल्डन डक का शिकार हुए। 

रसेल ने बनाए 3 रन

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता का चौथा विकेट गिरा। नारायण जगदीशन ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाए। मयंक मारकंडे हैदराबाद को चौथी सफलता दिलाई। 11वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता का 5वां विकेट गिरा। आंद्रे रसेल ने 6 गेंदों पर 3 रन बनाए। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोलकाता का छठा विकेट गिरा। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान नीतिश राणा ने 41 गेंदों पर 75 रन बनाए। टी नटराजन ने अहम विकेट चटकाया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों पर 12 रन बनाए। रिंकू सिंह 31 गेंदों पर 58 रन और उमेश यादव 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।

ये भी पढ़ें: Shubman Gill की पारी के मुरीद हुए Ramiz Raja, विराट कोहली से की तुलना

ये भी पढ़ें: जीत के बाद भी गिरी Hardik Pandya पर गाज, चुकाने होंगे इतने लाख रुपये

Latest Stories