श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अभी 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी जिसमे श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 2-0 से मात देकर इतिहास रचा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि श्रीलंका ने 15 सालो के बाद न्यूजीलैंड को किसी टेस्ट सीरीज में मात दिया है।
श्रीलंका की टीम ने इस 2 मुकाबलों की सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था और उनके ऑल राउंड खेल के सामने न्यूजीलैंड की टीम टिक नहीं पाई है। इस टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की तरफ से कई सारे स्टार खिलाड़ी उभर कर आए है और उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही श्रीलंका ये ख़ास प्रदर्शन कर पाई है।
SL vs NZ : दूसरे मुकाबलें में बड़ी जीत की अर्जित
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गाले के मैदान में खेला गया था जिसमें श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को एक पारी और 154 रनों से मात दी है। ये एक काफी बड़ी जीत है जहाँ श्रीलंका ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मुकाबलें में श्रीलंका ने ऑल राउंड खेल दिखाया था।
इस मुकाबलें के बारे में बात की जाए तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 602 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। उनके तरफ से दिनेश चंडीमल, कमिंडू मेंडिस और कुशल मेंडिस ने शतक जड़ा था। कमिंडू मेंडिस ने इस पहली पारी में नाबाद 182 रनों की पारी खेली थी।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम मात्र 88 रनों पर ही सिमट गई थी जहां प्रभात जयसूर्या ने 5 विकेट हॉल चटकाया था। इसी कारण न्यूजीलैंड को फॉलो ऑन के कारण दुबारा बल्लबाज़ी करनी पड़ी थी लेकिन वें फिर 360 रनों पर ऑल आउट हो गए।
SL vs NZ : 63 रनों से जीता था पहला मुकाबला
इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के बारे में बात की जाए तो श्रीलंका ने एक रोचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 63 रनों से मात दी थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 309 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 340 रन बनाकर लीड हासिल कर ली थी। वहीं दूसरी पारी में श्रीलंका ने 309 रन बनाए थे लेकिन शन्यूजीलैंड इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी।
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।