Sanju Samson ने फिर दिखाई क्लास, कायल हुए लोग लगाई तारीफ की झड़ी

आईपीएल के इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत कर सकें। आईपीएल 2023 में भी संजू ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में ही हाफ सेंचुरी जड़ दी है। 

sanju .png

image credit google

New Update

संजू सैमसन लंबे समय से चर्चा का विषय रहें हैं, इसकी वजह ये है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। इसलिए उनको अवसर नहीं दिए जाने के लिए चयनकर्ताओं की खूब आलोचना भी हुई है। पिछले कुछ से उनकी इंजरी ने उन्हें खेल से दूर रखा हुआ था, लेकिन अब वो फिट होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: MS Dhoni में अभी है वही दमखम, CSK ने याद दिलाया 2011 का विजयी छक्का

अब उनका प्रयास होगा कि वो आईपीएल के इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत कर सकें। संजू आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं, उन्होंने पिछले सीजन में टीम को फाइनल में पहुंचाया था। आईपीएल 2023 में भी संजू ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में ही हाफ सेंचुरी जड़ दी है। 

उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 203 रनों का स्कोर खड़ा किया। अपनी इस पारी में संजू ने 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से महज 32 गेंदों में 55 रन बनाए। उनकी इस पारी की खूब प्रशंसा की जा रही है, सभी ने उनकी पारी को सराहा है। संजू की बल्लेबाजी पर सोशल मीडिया पर इस तरह के रिएक्शन आए हैं। 

ये भी पढ़ें: Yaari Special: कैसे टीम इंडिया के कप्तान बने MS Dhoni, जानिए पूरा किस्सा

संजू की पारी पर आए रिएक्शन

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन, अफगानिस्तान में हुआ था जन्म

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: पहली जीत पर होगी चेन्नई की नजर, ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#sanju samson #IPL 2023 #Rajasthan Royals # आईपीएल #संजू सैमसन #राजस्थान रॉयल्स #RR Vs SRH
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe