/sportsyaari/media/media_files/ODSSw4vemst0G5PGhzgJ.png)
Image Credit Twitter
आईपीएल 2023 (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का प्रदर्शन मिला जुला रहा है, टीम ने अपने 7 मैचों में से 4 मैच जीते हैं, जबकि उसे 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अपने पिछले दोनों मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन टीम को खुद पर पूरा भरोसा है कि हम पिछली हारों को भुलाकर वापसी करेंगे।
ऐसा संभव भी है, क्योंकि एक तो टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। दूसरा टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी भी बहुत शानदार रही है। संजू को एक शांत और सुलझा हुआ कप्तान माना जाता है। ऐसा उन्होंने साबित भी कर के दिखाया है।
ये भी पढ़ें: हैदराबाद को लगा बड़ा झटका... फिर चोटिल हुए Washington Sundar, टूर्नामेंट से बाहर
राजस्थान रॉयल्स ने डाला वीडियो
Calls > Text because you never know, Sanju Samson might just pick up 😂😂 pic.twitter.com/fJwGMbvmt2
राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर अपने कप्तान संजू का एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में राजस्थान रॉयल्स ने लिखा है कि 'कॉल मिलाते रहिए, मैसेज करते रहिए। क्या पता संजू कब आपका फोन पिक कर लें और कब आपको रिप्लाई दे दें।' राजस्थान रॉयल्स द्वारा डाले गए इस वीडियो में संजू अपने फैंस को उनके फोन में सेल्फी देते, उनसे घुलते मिलते और बात करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: BCCI Central Contract: 3 महिला खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, कुछ का हुआ प्रमोशन; किसकी कटी जेब
तभी अचानक उनके हाथ में जो फैंस का फोन होता है, वो बज उठता है। कुछ फैंस उनसे फोन न उठाकर सेल्फी देने का अनुरोध करते हैं। लेकिन संजू लोगों को सेल्फी भी देते रहते हैं और साथ-साथ कॉल भी उठा लेते हैं। फोन पर दूसरी ओर से आवाज आती है, 'अरे संजू भैया बोल रहे हैं।' फिर वहां मौजूद फैंस भी उनसे कॉल का रिप्लाई देने को कहते हैं। संजू कॉल कर रहे फैंस से हिन्दी में पूछते हैं "हां भैया क्या हाल है?"
इस पर मैदान में मौजूद उनके फैंस उनके इस व्यवहार और दरियादिली से खुश होकर उनके लिए चीयर करने लगते हैं। लोगों को उनका फैंस से घुलना-मिलना उनका मिलनसार स्वभाव पसंद आता है। ये वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं, उनका फैंस के प्रति इस प्रकार का व्यवहार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये वीडियो वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: WTC Final में हुई सरफराज खान की एंट्री, ईशान को भी मौका; इस दिन रवाना होगी टीम
शांत स्वभाव है सफलता का राज
सैमसन को एक शांत स्वभाव का व्यक्ति माना जाता है। इसका असर उनकी कप्तानी पर भी नजर आता है। पिछले साल उनकी कप्तानी ने टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था और रनर अप रही थी।
उनके शांत स्वभाव के कारण ही हाल ही में राजस्थान के उनके स्टार प्लेयर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने उनकी कूलनेस की तुलना धोनी से की थी। उनके शानदार रवैये के कारण उन्हें रोहित, धोनी और विराट से उनकी तुलना करते हुए उन्हें आईपीएल का सबसे अच्छा कप्तान तक बता दिया था।