क्या ROHIT और SKY करेंगे HARDIK की महादेव से मांगी मन्नत पूरी? IPL2024

मुंबई INDIANS के FANS के लिए उम्मीद एक बार फिर जागी है। जहां HARDIK ने महाकाल से आशीर्वाद लिया है। वही सूर्यकुमार यादव वापसी करने को तैयार हैं। लेकिन क्या रोहित और सूर्या देंगे कप्तान पंड्या का समर्थन या नही?

New Update
DDD

MUMBAI INDAINS आईपीएल में पांच बार चैंपियन रही टीम की गाड़ी क्या आखिरकार रविवार को पटरी पर वापस लौटेगी? HARDIK PANDYA की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अपने तीन मुकाबले लगातार हर लिए हैं। और प्वाइंट टेबल में दसवीं पोजीशन पर है, ऐसे में मुंबई के लिए वापसी करना बेहद जरूरी है।

राजस्थान से अपना लगातार तीसरा मुकाबला हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम एक हफ्ते की छुट्टी पर थी। जहां पर टीम ने जामनगर में स्थित वन तारा में एक साथ समय बिताया है। इस बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने खूब मौज मस्ती की। इस दौरान कप्तान हार्दिक और पूर्व कप्तान ROHIT SHARMA को एक साथ हंसते देखा गया। इसके बाद से फैंस में कुछ शांति है कि अब रोहित और हार्दिक के बीच दूरियां आखिरकार खत्म हो गई है।

हार्दिक ने महादेव से मांगी मन्नत

बीते दिन कप्तान हार्दिक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आई जहां कप्तान हार्दिक सोमनाथ मंदिर में भगवान महादेव की पूजा करते हुए नजर आए, इस पूजा से मुंबई के फैंस में एक नई ऊर्जा जाग उठी है। हार्दिक ने जरूर भगवान महादेव से टीम के कमबैक के लिए प्रार्थना की होगी। 


Suryakumar Yadav की टीम में वापसी

2 महीने के लंबे इंतजार के बाद सूर्यकुमार यादव के फैंस को अपने मनपसंदीदा खिलाड़ी को एक बार फिर से एक्शन में देखने का मौका मिल रहा है। जनवरी में हुई इंजरी के बाद सूर्यकुमार यादव की गरोईन सर्जरी हुई, एक लंबे इंतजार के बाद यादव वापसी करने को तैयारहै। ऐसे में सवाल यह है क्या सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार है। क्योंकि हार्दिक के कप्तान बनने के बाद से लेकर अब तक एक भी बार सूर्यकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर हार्दिक  के लिए कुछ नहीं कहा। क्योंकि सूर्यकुमार यादव भी रोहित शर्मा के समर्थन में काफी बार प्रचार करते हुए नजर आए हैं।

 

प्वाइंट्स टेबल पर बुरे हाल

मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे ज्यादा खराब परफॉर्मेंस कर रही है। जहां बाकी टीमों के लिए लड़ाई चल रही है वही मुंबई इंडियंस जिन्हें अभी तक पहली जीत भी नहीं मिली है। वह प्वाइंट्स टेबल के आखिर पर मौजूद है। ऐसे में मुंबई की पहली जीत आना काफी जरूरी है।

READ MORE AT

RCB vs RR: कोहली का अर्धशतक, फाफ के साथ 125 रनों की साझेदारी

RR vs RCB Preview: विराट को मिलेगा टीम का साथ या RR करेगा वार

CSK vs SRH, IPL 2024: 1st Innings Highlights

CSK vs SRH: दुबे का धमाल, गायकवाड़ और रचिन नाकाम

Latest Stories