RCB के गेंदबाजों की दुबे जी ने की कुटाई, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

अपनी इस पारी से शिवम ने अपनी उपयोगिता एक बार फिर साबित की है। उन्होंने दिखा दिया कि क्यों माही उन पर इतना भरोसा करते हैं। दुबे की इस पारी की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा की जा रही है।  

New Update
dube .png

Image Credit IPL/BCCI

IPL 2023 के 24वें मैच में आरसीबी का सामना सीएसके से हो रहा है। CSK Vs RCB मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली।  शिवम दुबे (Shivam Dubey) कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आए। दुबे ने मात्र 27 गेंदों पर 52 रनों की आतिशी पारी खेली। 

ये भी पढ़ें: NDA एग्जाम में आया Virat Kohli से जुड़ा सवाल, क्या आपको मालूम है जवाब?

शिवम ने अपनी इस लाजवाब पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों और साथ ही दिग्गज अजिक्य रहाणे की अच्छी पारी की बदौलत CSK ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

ये भी पढ़ें: अब बड़े पर्दे पर दिखेगा Muralitharan का जलवा, बायोपिक 800 का फर्स्ट लुक आया सामने

शिवम दुबे सोशल मीडिया पर छाए 

अपनी इस पारी से शिवम ने अपनी उपयोगिता एक बार फिर साबित की है। उन्होंने दिखा दिया कि क्यों माही उन पर इतना भरोसा करते हैं। उन्होने आईपीएल 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार टीम इंडिया में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत किया है। दुबे की इस पारी की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा की जा रही है।  

ये भी पढ़ें: Jio Cinema पर अब फ्री में नहीं देख पाएंगे IPL 2023! जल्द यूजर्स से लिया जाएगा चार्ज

 

Latest Stories