NDA एग्जाम में आया Virat Kohli से जुड़ा सवाल, क्या आपको मालूम है जवाब?

रविवार, 16 अप्रैल को UPSC NDA का एग्जाम हुआ। इस कॉम्पिटिटिव एग्जाम में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड टीम से जुड़ा एक सवाल आया। अब यह क्वेश्चन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

New Update
Virat Kohli 7

Virat Kohli: Image Credit IPL/BCCI

Virat Kohli, UPSC NDA Exam, England: रविवार, 16 अप्रैल को NDA का एग्जाम हुआ जो UPSC कंडक्ट कराती है। इस कॉम्पिटिटिव एग्जाम में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड टीम से जुड़ा एक सवाल आया। अब यह क्वेश्चन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स अपने-अपने हिसाब से इस सवाल का सही जवाब देने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं कोहली के फैंस की तो खुशी का ठिकाना नहीं है। विराट से जुड़ा सवाल प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने के बाद तो उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि विराट का कद अब इतना ऊंचा हो गया है कि वह यूपीएसी एनडीए के सवालों में भी आ रहे हैं। 

दिए गए दो कथन

दरअसल सवाल नंबर 106 में पूछा गया कि दिए गए दो कथनों पर विचार करें। इसमें से पहले कथन में कहा गया है कि इंग्लैंड एक इकलौता ऐसा देश है जिसने 2 आईसीसी टी20 विश्वकप खिताब जीते हैं। वहीं दूसरे कथन में कहा गया है कि विराट कोहली एक मात्र ऐसे प्लेयर हैं जो आईसीसी टी20 विश्वकप में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। प्रश्न के साथ चार विकल्प भी दिए गए हैं। इसमें पूछा गया है कि ऊपर दिए गए कथन में से कौन सा सही है। 

A: केवल 1
B: केवल 2
C: 1 और 2 दोनों
D: ना ही 1 और ना दो

 

 

जानें क्या है सही जवाब

चलिए अब आपको बताते हैं कि इस सवाल का सही जवाब क्या है। तो इस प्रश्न का उत्तर B है। यानि विराट कोहली एक मात्र ऐसे प्लेयर हैं जो आईसीसी टी20 विश्वकप में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। कोहली ने 2014 और 2016 टी20 विश्वकप में यह कारनामा किया। उन्होंने 2014 में 319 रन और 2016 में 273 रन बनाए थे। वहीं पहला कथन इसलिए गलत है कि इंग्लैंड के अलावा वेस्टइंडीज (2012, 2016) ने भी दो बार आईसीसी टी20 विश्वकप पर कब्जा जमाया है। दूसरी ओर इंग्लैंड 2009 और 2022 में वर्ल्डकप जीती है। 

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya को नहीं थी हार की उम्मीद, जानें RR की जीत पर क्या बोले GT के कप्तान

ये भी पढ़ें: खतरे में पोंटिंग की कुर्सी... दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी नाखुश, कोचिंग स्टाफ होगा कम

Latest Stories