Team India: भारतीय क्रिकेट टीम अक्सर काफी क्रिकेट खेलती हुई नजर आती है और फैंस को अपने स्टार्स को एक्शन देखने का मौका मिलता है। ऐसे में अब टीम इंडिया के लिए अगले 2 साल भी काफी व्यस्त रहने वाले हैं। भारतीय टीम 2025 से लेकर 2027 तक कई बड़ी-बड़ी टीमों के साथ खेलती हुई नजर आएगी।
ऐसे में अब भारत के अगले 2 सालों के कार्यक्रम को लेकर नजर डालने वाले हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम ये जानने वाले हैं कि आखिर टीम इंडिया कब और किसके खिलाफ भिड़ती हुई नजर आएगी।
इन टीमों का सामना करेगी Team India
अगर 2025 की बात करें तो सबसे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलते हुई दिखाई देगी। तो वहीं टीम इंडिया 22 जनवरी को इंग्लैंड का सामना करेगी। भारत और इंग्लिश टीम के बीच टी-20 सीरीज खेली जानी है। इसके बाद वनडे सीरीज में दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करेगी। इसके अलावा मेन इन ब्लू फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलती हुई नजर आने वाली है।
भारत इसके दौरान इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साफथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलती हुई दिखाई देने वाली है। टीम इंडिया इस दौरान कुछ आईसीसी टूर्नामेंट खेलती हुई दिखाई देगी और इसमें आईपीएल भी शामिल है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।
कुछ इस प्रकार है भारत का कार्यक्रम
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - टेस्ट मैच - जनवरी 2025 (विदेश)
भारत बनाम इंग्लैंड - 5 टी-20, 3 वनडे - जनवरी-फरवरी 2025 (घर)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फरवरी-मार्च (यूएई)
आईपीएल 2025 - मार्च - मई
भारत बनाम इंग्लैंड - 5 टेस्ट - जून-अगस्त (विदेश)
भारत बनाम बांग्लादेश - 3 वनडे, 3 टी-20 - अगस्त (विदेश)
एशिया कप 2025 - सितंबर
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2 टेस्ट - अक्टूबर 2025 (घर)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 5 टी-20, 3 वनडे - अक्टूबर- नवंबर 2025 (विदेश)
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी-20 - नवंबर-दिसंबर 2025 (घर)
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 3 वनडे, 5 टी-20 - जनवरी-फरवरी 2026 (घर)
टी-20 विश्व कप 2026 - (घर)
आईपीएल 2026 - मार्च-मई
भारत बनाम अफगानिस्तान, 1 टेस्ट, 3 वनडे - जून 2026 (घर)
भारत बनाम इंग्लैंड, 3 वनडे, 5 टी-20 - जुलाई 2026 (विदेश)
भारत बनाम श्रीलंका, 2 टेस्ट - अगस्त 2026 (विदेश)
भारत बनाम अफगानिस्तान, 3 टी-20 - सितंबर 2026 (विदेश, संभावित)
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 3 वनडे, 5 टी-20 - सितंबर- अक्टूबर 2026 (घर)
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी-20 - अक्टूबर- नवंबर 2026 (विदेश)
भारत बनाम श्रीलंका, 3 वनडे, 3 टी-20 - दिसंबर 2026 (घर)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 5 टेस्ट - जनवरी-फरवरी (घर)
READ MORE HERE:
IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के जीत के रहे ये 5 खिलाड़ी हीरो, जानिए किसका रहा बड़ा योगदान!