IPL 2025: मुंबई के खिलाफ 100 रनों से हार के बाद भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है राजस्थान! जानिए सभी समीकरण

IPL 2025: गुरुवार 1 मई को आईपीएल 2025 का 50वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को अपने ही घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन का यह 8वां हार है। ऐसे में आइयें जानते हैं क्या राजस्थान अब भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है या नहीं।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 02 May 2025, 01:11 PM
iconUpdated: 02 May 2025, 01:12 PM

IPL 2025: गुरुवार 1 मई को आईपीएल 2025 का 50वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को अपने ही घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन का यह 8वां हार है। ऐसे में आइयें जानते हैं क्या राजस्थान अब भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है या नहीं।

राजस्थान और मुंबई का मुकाबला

मुंबई के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 2 विकेट गवांते हुए 217 रन बनाएं। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करती राजस्थान 117 रनों पर ही ढेर हो गई। यह मुकाबला 100 रनों से मुंबई ने अपने नाम कर लिया।

IPL 2025: अंक तालिका की लिस्ट में राजस्थान और मुंबई की स्थिति

सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस ने अपनी जगह अंक तालिका के पहले स्थान पर बना ली है। मुंबई ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 7 मुकाबला जीतकर 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए खराब साबित हुआ, हालांकि अब वह लगातार फॉर्म में बने हुए हैं।

वहीं राजस्थान अंक तालिका की लिस्ट में 8वें स्थान पर है। अब तक 11 मैचों में राजस्थान सिर्फ 3 मैच में जीत साहिल की है। 6 अंकों के साथ वह इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम हो गई है। अगर टीम अब भी मेहनत करती है तो अब अधिकतम 12 अंक ही जुटा सकती है, जो कि प्लेऑफ में जाने के लिए काफी नहीं है।

Read Also: IPL 2025: राजस्थान को लगा बड़ा झटका, रोहित-विराट की नाक में दम करने वाला गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर

IPL 2025: प्लेऑफ की रेस से 2 टीमें हुई बाहर

राजस्थान रॉयल्स के अलावा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। इस सीजन का खिताब अपने नाम करने का सपना दोनों ही टीमों का टूट गया है।

Follow Us Google News