MI vs KKR: कप्तानी मिलते ही चला सूर्या का बल्ला, मुंबई ने घर पर कोलकाता को दी पटखनी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया। इस मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

New Update
MI vs KKR 1

MI vs KKR: Image Credit IPL/BCCI

MI vs KKR, Nitish Rana, Hrithik Shokeen: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया। इस मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक जड़ा। जवाब में मुबई की टीम ने 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए और मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया।

 

 

मुंबई की बढ़िया शुरुआत

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत शानदार रही। इम्पैक्ट प्लेयर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) के बीच पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर MI का पहला विकेट गिरा। रोहित ने 13 गेंदों पर 20 रन बनाए। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 58 रन की धुंआधार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

ishan 1

आईपीएल में एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक रन

1040 रन: रोहित शर्मा बनाम केकेआर
1029 रन: शिखर धवन बनाम सीएसके
1018 रन: डेविड वार्नर बनाम केकेआर
979 रन: विराट कोहली बनाम सीएसके

तिलक ने बनाए 30 रन

कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को तीसरा झटका लगा। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बाद टिम डेविड ने आते ही बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू किए। 17वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हुए। आईपीएल 2023 में अब तक कुछ खास नहीं करने वाले स्काई ने कोलकाता के खिलाफ 25 गेंदों में 43 रन जड़ दिए। इस दौरान सूर्या ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। 

डेविड रहे नाबाद

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई का 5वां विकेट गिरा। नेहल वढेरा ने 4 गेंदों पर 6 रन बनाए। टिम डेविड 13 गेंदों पर 24 रन और कैमरून ग्रीन 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकात की ओर से सुयश शर्मा को दो सफलता मिलीं। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती और लोकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 

ये भी पढ़ें: वेंकटेश अय्यर के तूफान में उड़े मुंबई इंडियंस, जीत के लिए बनाने होंगे 186 रन

ये भी पढ़ें: Arjun Tendulkar ने पिता सचिन के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Latest Stories