Arjun Tendulkar ने पिता सचिन के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

आईपीएल 2023 में आज डबल धमाल देखने को मिलने वाला है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

New Update
Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar: Image Credit IPL/BCCI

Arjun Tendulkar, MI vs KKR: आईपीएल 2023 में आज डबल धमाल देखने को मिलने वाला है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान रोहित शर्मा पेट में खराबी के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके। ऐसे में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसके साथ ही आज के मैच में अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। मुंबई ने 2021 में हुई नीलामी में अर्जुन को साइन किया था। 

बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

अर्जुन पहली बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग 11 में शामिल हुए हैं। इससे पहले उनके पिता सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। सचिन ने सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेला। वह 2008 से 2013 तक MI का हिस्सा रहे। अर्जुन भले ही 2021 में मुंबई से जुड़े हों पर 2 साल तक उन्हें कोई मौका नहीं मिला। 2021 में MI ने अर्जुन को 20 लाख रुपये में साइन किया था। वहीं 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। 

पठान ने किया ट्वीट

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू करते ही अर्जुन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह और सचिन आईपीएल इतिहास में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले पहले पिता-पुत्र बन गए। सचिन अब मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इस अवसर पर ट्वीट किया, "पिता और पुत्र 10 साल बाद एक ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ रहे हैं। आईपीएल में एक ऐतिहासिक पहला। गुड लक अर्जुन तेंदुलकर।"

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन, रिले मेरेडिथ।

ये भी पढ़ें: पंजाब से मिली हार के बाद सामने आया केएल राहुल का बयान, बताया कहां हुई टीम से चूक

ये भी पढ़ें: RCB vs DC: मैच के बाद Virat Kohli ने गांगुली से नहीं मिलाया हाथ, देखें वीडियो

Latest Stories