IPL 2023: Mitchell Marsh भी लौटे स्वदेश, जानें क्या है कारण

आईपीएल 2023 में खिलाड़ियों के चोटिल होने और पूरा सीजन मिस करने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। कई विदेशी खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच के चलते शुरुआती कुछ मैच भी मिस कर चुके हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अपने देश ऑस्ट्रेलिया वापस लौट रहे हैं।

New Update
Mitchell Marsh

Mitchell Marsh: Image credit: getty

Mitchell Marsh, Delhi Capitals, IPL 2023, DC: आईपीएल 2023 में खिलाड़ियों के चोटिल होने और पूरा सीजन मिस करने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। कई विदेशी खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच के चलते शुरुआती कुछ मैच भी मिस कर चुके हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अपने देश ऑस्ट्रेलिया वापस लौट रहे हैं। ऐसे में दिल्ली अब उनके बिना ही कुछ मुकाबले खेलेगी। दरअसल मार्श शादी के लिए अपने घर जा रहे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वह अगले एक हफ्ते के लिए उपलब्ध नहीं हैं। 

दिल्ली को जीत की दरकार

दिल्ली कैपिटल्स 8 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। टीम को जीत की सख्त जरूरत है क्योंकि उन्हें आईपीएल 2023 के अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बात करें ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मिचेल मार्श की तो उनकी होने वाली पत्नी का नाम ग्रेटा मार्क है। काफी सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मिचेल मार्श और ग्रेटा मार्क ने 11 सितंबर, 2021 को सगाई की थी। मार्श ने ग्रेटा को ऑस्ट्रेलिया के फेमस द फार्म मार्ग्रेट रीवर के पास प्रपोज किया था। ग्रेटा मार्क द फार्म मार्ग्रेट रीवर के पास ही अपना बिजेनस संभालती हैं। 

अब राजस्थान से होगा मैच

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स को अभी अपनी पहली जीत की तलाश है। 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से मात दी थी। इसके बाद 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। ऋषभ पंत भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे। एक्सीडेंट के चलते पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं, ऐसे में डेविड वॉर्नर टीम की कप्तान संभाल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: RCB फैंस के लिए बुरी खबर, IPL 2023 से बाहर हुए Reece Topley

ये भी पढ़ें: Yaari Special: आज भी जारी है कोहली-गंभीर के बीच अनबन? KKR vs RCB मैच के दौरान हुआ खुलासा

Latest Stories