DC vs GT: गुजरात की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली को 6 विकेट से हराया

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 7वां मुकाबला खेला गया।

New Update
Gujarat Titans

Gujarat Titans: Image credit: IPL

DC vs GT: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 7वां मुकाबला खेला गया। GT के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए।

जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए और 6 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। गुजरात की 16वें सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। शानदार बल्लेबाजी के साई सुदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गुजरात की खराब शुरुआत

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही GT का पहला विकेट गिरा। ऋद्धिमान साहा ने 7 गेंदों पर 14 रन बनाए। एनरिक नॉर्खिया ने उन्हें उन्हें बोल्ड किया। 5वें ओवर की पहली गेंद पर नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने गुजरात को दूसरा झटका दिया। उन्होंने इन फॉर्म शुभमन गिल को भी बोल्ड किया। गिल ने 13 गेंदों पर 14 रन बनाए। पावरप्ले की आखिरी गेंद पर गुजरात का तीसरा विकेट गिरा। सरफराज खान की जगह प्लेइंग 11 में शामिल हुए इम्पैक्ट प्लेयर खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ने हार्दिक पांड्या को विकेटकीपर अभिषेक पेरोल के हाथों कैच आउट कराया। गुजरात के कप्तान ने 4 गेंदों पर 5 रन बनाए।

सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात का चौथा विकेट गिरा। जोशुआ लिटिल की जगह प्लेइंग 11 में आए इम्पैक्ट प्लेयर विजय शंकर ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाए। मिचेल मार्श ने उन्हें एलबीडल्यू आउट किया। साई सुदर्शन 48 गेंदों पर 62 रन और डेविड मिलर 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर नॉर्खिया को 2 सफलता मिलीं। उनके अलावा खलील अहमद और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट चटकाया। 

फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली का तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर पहला विकेट गिरा। पृथ्वी शॉ 5 गेंदों पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिड ऑन पर तैनात जोसेफ ने आसान सा कैच लपका और शमी (Mohammed Shami) ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई। 5वें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। शमी ने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। मार्श ने 4 गेंदों पर 4 रन बनाए। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली को तीसरा झटका लगा। अल्जारी जोसेफ ने कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) को बोल्ड किया। वॉर्नर ने 32 गेंदों पर 37 रन बनाए। 

शमी-राशिद को 3-3 सफलता

9वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली का चौथ विकेट गिरा। अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने राइली रूसो को राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया। रूसो खाता तक नहीं खोल सके। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली का 5वां विकेट गिरा। अभिषेक पोरेल ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। राशिद खान ने उन्हें बोल्ड किया। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली का छठा विकेट गिरा। सरफराज खान ने 34 गेंदों पर 30 रन बनाए। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली का 7वां विकेट गिरा। अमन खान ने 8 गेंदों पर 8 रन बनाए। आखिरी ओवर में अक्षर पटेल भी पवेलियन लौटे। उन्होंने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए। कुलदीप यादव 1 रन और एनरिक नार्जे 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद शमी और राशिद खान को 3-3 सफलता मिलीं, वहीं अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट चटकाए। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Virat Kohli ने महज 8 शब्दों से लिख दी कविता; आप भी पढ़ें

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Kane Williamson के रिप्लेसमेंट का ऐलान, गुजरात के स्क्वॉड में शामिल हुआ यह दिग्गज

Latest Stories