आईपीएल के 18वें सीजन (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया जिन्होंने अपने 18 साल की सूखे को यहां पर समाप्त कर दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना पाई और आईपीएल के 18वें सीजन में एक नई चैंपियन आरसीबी बनकर सामने आई है।
इस सीजन (IPL 2025) आरसीबी ने जिस तरह का खेल दिखाया, फाइनल में भी उसने अपना दबदबा बरकरार रखा जहां मजबूत बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी के दम पर टीम ने आखिरकार वो कर दिखाया, जिसका इंतजार एक दशक से भी ज्यादा लंबे समय से हो रहा था। साल 2008 से शुरू हुए आईपीएल सीजन से लेकर अब तक किन-किन टीमों ने खिताब पर अपना कब्जा जमाया है, आईए उस पर एक नजर डालते हैं।
IPL 2025: खत्म हुआ 18 साल का सूखा

आईपीएल 2025 का यह फाइनल (IPL 2025) मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम था, क्योंकि अभी तक आईपीएल में ना ही तो पंजाब किंग्स और ना ही रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने खिताब जीता था लेकिन यहां आरसीबी ने अपने खिताब के सूखे को खत्म किया। आईपीएल का 18वां सीजन आरसीबी के लिए ऐतिहासिक और कई मायने में कमाल का रहा।
IPL जीतने वाले टीमों की लिस्ट (2008-2025)
वर्ष | विजेता | रनरअप |
---|---|---|
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स |
2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | किंग्स इलेवन पंजाब |
2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद |
2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स |
2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स |
2022 | गुजरात टाइटन्स | राजस्थान रॉयल्स |
2023 | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटन्स |
2024 | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद |
2025 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | पंजाब किंग्स |
पंजाब किंग्स ने भी दी टक्कर
इस मैच (IPL 2025) में भले ही पंजाब किंग्स जीत नहीं पाई हो लेकिन टीम ने अंत तक कोशिश की ताकि वह मुकाबला अपने पक्ष में कर सके। हालांकि आज आरसीबी के खिलाड़ियों का दिन था जिन्होंने शुरू से ही गेम में अपना दबदबा बनाए रखा और पंजाब किंग्स को ना ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपना कमाल दिखाने का मौका दिया।