IPL 2025 Prize Money: आज 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस महामुकाबले में RCB ने PBKS को हराकर जीत दर्ज की। 18 साल के इंतजार के बाद आखिरकार बेंगलुरु को आईपीएल की ट्रॉफी मिल ही गई।

आईपीएल ट्रॉफी के साथ-साथ उन्होंने करोड़ों रूपये की रकम भी जीत ली है। आइयें जानते हैं इस सीजन जीतने वाली टीम के साथ-साथ हारने वाली टीम को कितनी इनाम राशि मिली है।

IPL 2025 Prize Money: आईपीएल 2025 वजेता RCB को कितनी मिली इनाम राशि?

आईपीएल 2025 के विजेता बने RCB को ट्रॉफी के साथ-साथ एक बड़ी इनाम राशि भी दी गई है। इस विजेता टीम को करीब 20 करोड़ रूपये दिए गए हैं। वहीं रनर-अप रही पंजाब की टीम को करीब 13 करोड़ रूपये दिए गए हैं। बता दें, साल 2022 से लगातार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम को यही इनामी राशि दिया जा रहा है। 2022 के बाद से अभी तक इस राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

IPL 2025 Prize Money
IPL 2025 Prize Money

प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों को भी मिला राशि

एलिमिनेटर मैच में बाहर हुई गुजरात टाइटंस को मिला 6.5 करोड़ रुपये।
क्वालीफायर-2 मैच में हार का सामना करने वाली टीम मुंबई इंडियंस को मिला 7 करोड़ रुपये।

IPL 2025 Prize Money: ऑरेंज कैप के विजेता बने साई सुदर्शन

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साई सुरदर्शन ऑरेंज कैप के विजेता घोषित किये गए हैं। गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे साई सुरदर्शन ने15 मैचों में कुल 759 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ ऑरेंज कैप 10 लाख रुपये राशि जीती है।

पर्पल कैप के विजेता बने प्रसिद्ध कृष्णा

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे। गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 मैच में 25 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने इस सीजन का पर्पल कैप और 10 लाख रुपये की राशि जीती है।

Read More: IPL 2025 Final: आरसीबी ने 17 सालों बाद जीता पहला खिताब तो भावुक हुए विराट कोहली, नम आखों का रिएक्शन वायरल