IPL 2025: RCB के कप्तान होंगे Virat Kohli? जानें लखनऊ, दिल्ली और पंजाब की किसे मिलेगी कमान?

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए अभी तक CSK और मुंबई इंडियंस समेत कई टीमें अपने कप्तान की घोषणा कर चुकी हैं। यहां जानिए RCB और लखनऊ टीम की कमान कौन संभालेगा?

author-image
By Neeraj Sharma
New Update
IPL 2025 Captains List All Team RCB Virat Kohli LSG Punjab Kings Delhi Capitals

IPL 2025 Captains List All Team RCB Virat Kohli LSG Punjab Kings Delhi Capitals

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

IPL 2025 Captains List All Team RCB Virat Kohli LSG Punjab Kings Delhi Capitals Captain: IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने परचम लहराया था और अब आईपीएल 2025 का रोमांच भी ज्यादा दूर नहीं है। अगले सीजन की शुरुआत 14 मार्च को होगी और फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। यह करीब ढाई महीने तक चलने वाला टूर्नामेंट अभी से सुर्खियों में है क्योंकि मेगा ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपना कप्तान नियुक्त नहीं किया है। एक तरफ विराट कोहली हैं, जिन्हें RCB का कप्तान बनाए जाने की अटकलें जोरों पर हैं, वहीं लखनऊ और दिल्ली जैसी टीमों पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद समेत कई टीमों ने पहले ही अपना कप्तान घोषित कर दिया है। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहेंगे, वहीं पैट कमिंस फिर से SRH की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन CSK की कप्तानी संभालने वाले ऋतुराज गायकवाड़ इसी पद पर बने रहेंगे। वहीं गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी इस बार भी क्रमशः शुभमन गिल और संजू सैमसन के हाथों में होगी।

IPL 2025 Captains List All Team RCB Virat Kohli LSG Punjab Kings Delhi Capitals Captain

2022-2024 तक फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान बने हुए थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पूर्व RCB ने उन्हें रिलीज कर दिया था। ऐसे में विराट को दोबारा कप्तान बनाए जाने की अफवाहों ने जोर पकड़ा, लेकिन अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। कुछ समय पूर्व RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने कहा था कि कप्तानी पर अभी चर्चा नहीं हुई है। वहीं हाल ही में हेड कोच एंडी फ्लावर ने भी उसी बात को दोहराते हुए बताया था कि कप्तानी के विषय पर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

कौन बनेगा लखनऊ, दिल्ली और पंजाब का कप्तान?

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो इस फ्रैंचाइजी ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीद कर सनसनी मचा दी थी। संभावनाएं बहुत अधिक हैं कि पंत ही IPL 2025 में LSG के कप्तान बनेंगे। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर हैं, जिन्हें मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी में ही बहुत हद तक साफ हो गया था कि पंजाब को एक कप्तान की जरूरत है, इसी कारण उसने श्रेयस अय्यर पर इतनी ऊंची बोली लगाई थी।

जहां तक दिल्ली कैपिटल्स की बात है, उसे एक नहीं बल्कि 2 कप्तान मिलने की अफवाहें उड़ती रही हैं। पिछले सीजन ऋषभ पंत दिल्ली के कप्तान थे, लेकिन वो अब लखनऊ में जा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को रिटेन किया था, वहीं केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल और अक्षर, दोनों इस बार दिल्ली की कप्तानी संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

Read More Here:

खिलाड़ी, कप्तान और कोच, तीनों में अव्वल रहे Rahul Dravid, 51वें जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़े दिलचस्प आंकड़े

Champions Trophy: BCCI चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्यों नहीं कर रही टीम इंडिया का एलान, कहां फंसा है पेंच? जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया के चयन में देरी, BCCI अब इस दिन करेगी स्क्वॉड जारी

IPL 2025: भारतीय प्रीमियर लीग 2025 में कौन होंगे टॉप 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, देखें लिस्ट!

Latest Stories