IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी कर 228 रन बनाए थे और इसके बाद मुकाबला उन्हीं के पक्ष में दिखाई दे रहा था। हालांकि, इसके बाद गुजरात ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और वे मैच में 17 ओवर तक बने रहे। हालांकि, आखिरी 3 ओवर में जीटी पिछड़ गई और मुकाबला हार गई।

इस मैच में मुंबई ने 228 रन बनाए थे और जवाब में गुजरात की टीम 208 रन ही बना सकी। इसी के साथ मुंबई ने मुकाबले को 20 रनों से अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। तो वहीं ऑरेंज कैप में भी कुछ उलटफेर हुए हैं। ऐसे में आइए इस पर नजर डालते हैं।

IPL 2025: कैसा है पर्पल कैप का हाल

अगर पर्पल कैप की बात करें तो इस मुकाबले से पहले ये चेन्नई के स्टार स्पिनर नूर अहमद के नाम पर थी। हालांकि, अब इसे गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने नाम कर लिया है। कृष्ण ने इस सीजन 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25 विकेट अपने नाम किए हैं। तो वहीं नंबर 2 पर नूर अहमद हैं, जिनके नाम 14 मैचों में 24 विकेट हैं।

इसके अलावा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का नाम है। हेजलवुड ने 11 मैच खेलते हुए 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

IPL 2025: इस सीजन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. प्रसिद्ध कृष्णा - 25
2. नूर अहमद - 24
3. जोश हेजलवुड - 21
4. ट्रेंट बोल्ट - 21
5. साई किशोर - 19

ऑरेंज कैप में साई सुदर्शन पहले स्थान पर काबिज

गुजरात के साई सुदर्शन ने इस सीजन बेहतरीन खेल दिखाया है और वे पहले नंबर पर काबिज हैं। सुदर्शन ने 15 मैच खेलते हुए 759 रन बनाए हैं और उनके सिर पर ऑरेंज कैप है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। सूर्या ने इस सीजन 15 मुकाबलों में खेलते हुए 673 रन बनाए हैं और दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

अगर ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे स्थान की बात करें तो यहां पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का नाम आता है। गिल ने इस सीजन 15 मुकाबलों में खेलते हुए 50 की औसत के साथ 650 रन बनाए हैं तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. साई सुदर्शन - 759
2. सूर्यकुमार यादव - 673
3. शुभमन गिल - 650
4. मिचेल मार्श - 627
5. विराट कोहली - 614

Read More: GT vs MI: मुंबई ने गुजरात का किया काम तमाम, एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज कर क्वालीफायर 2 में बनाई जगह