MI vs KKR Head to Head: वानखेड़े में 11 साल से नहीं जीती केकेआर, लगातार गंवाए 6 मैच

MI vs KKR Head to Head: केकेआर ने वानखेड़े स्टेडियम पर पिछले 11 सालों से कोई मैच नहीं जीता है। कोलकाता ने अपना आखिरी मैच साल 2012 में जीता था।

MI vs KKR Head to Head: वानखेड़े में 11 साल से नहीं जीती केकेआर, लगातार गंवाए 6 मैच

MI vs KKR Head to head, Image IPL/BCCI

IPL 2023 के 22वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। ये मुकाबला MI अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर खेलेगी। 5 बार की चैंपियन मुंबई ने अपने पिछले ही मैच में लगातार दो मैच हारने के बाद जीत का स्वाद चखा था। 

वहीं केकेआर पिछला मुकाबला हार कर आ रही है। इस सीजन टीम ने 4 मैच खेले, जिसमें 2 जीते और इतने में ही हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट की शुरुआत में कोलकाता का कमजोर आंका जा रहा था, लेकिन टीम ने अपने तूफानी प्रदर्शन से फैंस और क्रिकेट के जानकारों को खासा प्रभावित किया।

ये भी पढ़ें- 'उसके लिए 12 शून्य भी कुर्बान...', पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सूर्या को लेकर दिया बड़ा बयान

वानखेड़े में रिकॉर्ड खराब 

मुंबई इंडियंस का सामना करने से पहले नाइट राइडर्स के लिए कुछ बुरे आंकड़े सामने आ रहे हैं। दरअसल, टीम का वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा खराब है। 

केकेआर ने इस मैदान पर पिछले 11 सालों से कोई मैच नहीं जीता है। कोलकाता ने वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी मैच साल 2012 में जीता था। उसके बाद लगातार 6 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा।

वानखेड़े में मुंबई बनाम केकेआर के मैच

  1. 2019- मुंबई ने कोलकाता को 9 विकेट से हराया
  2. 2018- मुंबई ने कोलकाता को 13 रन से हराया
  3. 2017- मुंबई ने कोलकाता को 4 विकेट से हराया
  4. 2016- मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया
  5. 2015- मुंबई ने कोलकाता को 5 रन से हराया
  6. 2013- मुंबई ने कोलकाता को 65 रन से हराया
  7. 2012- कोलकाता ने मुंबई को 32 रन से हराया
  8. 2011- मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया
  9. 2008- मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया

हेड टू हेड 

  • कुल मैच: 31
  • मुंबई जीता: 22
  • कोलकाता जीता: 9

वानखेड़े स्टेडियम के अलावा ओवरऑल हेड टू हेड आंकड़ों में भी मुंबई इंडियंस का पलड़ा नाइट राइडर्स के खिलाफ भारी ही रहा है।

पिछले साल क्या हुआ था 

हालांकि आईपीएल 2022 में खेले गए दोनों मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को धूल चटाई थी। टूर्नामेंट के 14वें मैच में केकेआर ने मुंबई को  विकेट और 56वें मैच में 52 रन से हराया था।

ये भी पढ़ें- फॉर्म में लौटे Rohit Sharma, मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया

नवीनतम कहानियां