खराब फॉर्म, 4 गोल्डन डक... फिर भी मुंबई ने किया Surya Kumar Yadav का सम्मान

आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस की शुरुआत पिछले कुछ सालों की तरह ही खामोश रही है, आउट फॉर्म चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी रहा।

New Update
surya y .png

image credit instagram / mumbai indians

MI vs DC: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में भी मुंबई इंडियंस की शुरुआत पिछले कुछ सालों की तरह ही खामोश रही है, उसने अपने पहले दोनों मैच गंवा दिए। पिछले कुछ महीने से आउट फॉर्म चल रहे उसके कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) का खराब फॉर्म आईपीएल की शुरुआत में भी जारी रहा। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में टीम ने जीत का खाता खोल लिया और कप्तान रोहित शर्मा ने भी फॉर्म प्राप्त कर ली। लेकिन चिंता की बात है कि उसके स्टार बल्लेबाज सूर्या का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा और वो जीरो पर आउट हो गए। हैरानी की बात है कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें फिर भी सम्मानित किया। 

ये भी पढ़ें: David Warner की कप्तानी पर बोले अक्षर पटेल, वह कोशिश तो कर रहे हैं पर...

सूर्या हुए सम्मानित 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद सूर्यकुमार यादव को सम्मानित किया गया। हालांकि सूर्या इस मैच में बिना खाता खोले आउट हुए थे। फिर भी उनका सम्मान किए जाने की वजह उनका वो जज्बा था, जो उन्होंने इस मैच में दिखाया था। वो चोट लगने के बाद भी बल्लेबाजी करने उतरे थे। टीम ने उनके इस जज्बे को सलाम किया। सभी ने उनके हौसले की प्रशंसा की, जिनमें टीम की मालकिन नीता अंबानी और हेड कोच मार्क वाउचर भी शामिल थे। 

ये भी पढ़ें: CSK vs RR: लगातार दूसरे मैच में नहीं खुला Sanju Samson का खाता, बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

सूर्यकुमार को लगी थी चोट 

surya kumar .png

इस मैच में मुंबई इंडियंस जब फील्डिंग कर रही थी, तो इस दौरान 16 ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव इंजर्ड हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल ने एक शॉट मारा, जिसे कैच करने के प्रयास में सूर्या असफल रहे और वो घायल भी हो गए। गेंद सूर्या के चेहरे पर लगी, चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान छोड़ कर बाहर जाना पड़ा। लेकिन अच्छी बात ये रही कि वो इस इंजरी बाद भी बल्लेबाजी करने भी उतरे। 

ये भी पढ़ें: MS Dhoni ने चेन्नई के स्टेडियम को बताया स्विट्जरलैंड, जानें और क्या कहा

खराब फॉर्म नहीं छोड़ रही पीछा 

image credit google

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे सूर्या आज भी फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें मुकेश कुमार ने कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराया। पिछले कुछ मैचों में सूर्या की बल्लेबाजी इतनी खराब रही है कि वो इसे एक बुरे सपने की तरह भूलना चाहेंगे। स्काई के नाम से मशहूर सूर्यकुमार लंबे समय से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा है,  मानो हमारे सूर्य को ग्रहण सा लग गया है। 

Latest Stories