भारत ने बांग्लादेश को तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबलें में 133 रनों के बड़े अंतर से हराकर इस सीरीज में 3-0 की जीत अपने नाम की है। इस तीसरे मुकाबलें में भारत ने एक तरफे मुकाबलें में बांग्लादेश को मात देकर एक काफी बड़ी जीत अपने नाम की है।
इस मुकाबलें में खास कर संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की है और अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा था। संजू सैमसन ने इस मैच के एक ओवर में 30 रन बनाकार इस मैच में तूफ़ान ला दिया था। उन्होंने इस मुकाबलें में रशीद हुसैन के ओवर में 5 लगातार छक्के मारकार ये कारनामा किया है लेकिन इस से पहले भी भारतीय बल्लेबाज़ ने एक ही ओवर में 30 रन से ज्यादा बनाने का कारनामा किया है। इस आर्टिकल में हम उन्हीं बल्ल्लेबजो के बारे में चर्चा करेंगे।
1. युवराज सिंह
इस लिस्ट में पहला नाम युवराज सिंह का है। इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्वकप 2007 के दौरान युवराज सिंह के प्रदर्शन को कोई भी नहीं भूल सकता है। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने उस मुकाबलें में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की थी।
2. रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा ने आईपीएल 2021 के दौरान हर्षल पटेल के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 37 रन जड़ दिए थे। उन्होंने मुंबई के मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए उए शानदार प्रदर्शन किया था। इस ओवर में हर्षल पटेल के द्वारा कुछ नो बॉल भी फेंके गए थे।
3. संजू सैमसन
इस लिस्ट में तीसरा नाम संजू सैमसन का है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबलें में एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर 1 ही ओवर में 30 रन बना दिए थे।
4. रिंकू सिंह
इस लिस्ट में अगला नाम युवा बल्लेबाज़ रिंकू सिंह का है। आईपीएल 2023 के दौरान उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अंतिम ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर मुकाबला जिताया था। उन्होंने यश दयाल के ओवर में लगातार 5 छक्के मारकर केकेआर को विजय बनाया था।
5. रोहित शर्मा – रिंकू सिंह
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने भी एक ही ओवर में 30+ रन बनाने का कारनामा करके दिखा दिया था। उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 2023 में ये कारनामा किया था। उन्होंने करीम जन्नत के ओवर में 36 रन मारे थे जिसमें नो बॉल भी शामिल थे।
READ MORE HERE :
इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद Shan Masood से छीनी जाएगी कप्तानी, सामने आई बड़ी रिपोर्ट्स
PAK vs ENG: क्या है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका का हाल, हुए बड़े बदलाव
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।