'अगर DHONI होते RCB के कप्तान.....' : WASIM AKRAM

वसीम अकरम के मुताबिक अगर धोनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते तो अब तक वो फ्रैंचाइज़ी कम  से कम 3 आईपीएल की ट्राफियां अपने नाम कर चुकी होती l उनको यह भी लगता है की धोनी जैसा क्रिकेटर भारत में अब तक नहीं हुआ l

New Update
WhatsApp Image 2024-05-08 at 14.43.13.jpeg
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा नाम है और इसका श्रेय उनकी उपलब्धियों को जाता है l धोनी की कप्तानी के अंदर भारत ने 3 ICC ट्राफियां अपने नाम की है और Chennai Super Kings की बड़ी फैन फॉलोइंग के पीछे भी उनका हाथ है l चेन्नई ने उनकी कप्तानी के अंदर 5 आईपीएल की ट्राफियां भी जीती है l

MS Dhoni उम्र में भी काफी बड़े है और शायद उनका यह आईपीएल का आखिरी सीजन भी हो सकता है और इसलिए IPL 2024 के शुरू होने से पहले धोनी चेन्नई की कप्तानी से हट गए थे और उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई का नया कप्तान बना दिया था l ऐसे में पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ वसीम अकरम (Wasim Akram) ने एक भविष्यवाणी की है l

If Dhoni was RCB skipper, they would have won 3 IPL titles: Wasim Akram :  The Tribune India

वसीम के मुताबिक अगर धोनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते तो अब तक वो फ्रैंचाइज़ी कम  से कम 3 आईपीएल की ट्राफियां अपने नाम कर चुकी होती l उनको यह भी लगता है की धोनी जैसा क्रिकेटर भारत में अब तक नहीं हुआ l

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ इंटरव्यू में अकरम ने कहा," अगर एमएस धोनी RCB  के कप्तान होते तो आरसीबी अब तक तीन आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी होती। आरसीबी आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, उनके पास विराट कोहली जैसा महान आधुनिक खिलाड़ी है लेकिन दुर्भाग्य से वह कोई खिताब नहीं जीत पाए हैं, लेकिन अगर धोनी आरसीबी में होते तो वह इस टीम को ट्रॉफी दिला सकते थे।" 

भारत में ही नहीं पुरे विश्व में धोनी की लोकप्रियता है और धोनी के चाहने वाले हर जगह दिखाई देते है और वो उन्हें देख पागल हो जाते है l इसी बात पर अकरम ने यह भी कहा," कहीं भी किसी भी मैदान पर चले जाइए, चाहे आप दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पंजाब, हैदराबाद, लखनऊ या अहमदाबाद कहीं भी जाएं, स्टेडियम पागल हो जाता है और होना भी चाहिए, भारत में कभी भी ऐसा कप्तान या ऐसा क्रिकेटर नहीं हुआ है। जिन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए बल्लेबाजी, कप्तानी और विकेटकीपिंग के जरिए भारत को मैच जिताया। तो अगर धोनी को स्टेडियम में इस तरह का स्वागत नहीं मिलेगा तो फिर किसे मिलेगा?"

 

READ MORE HERE : 

SANJU SAMSON के बुरे बर्ताव के लिए उनके ऊपर लगा जुर्माना- IPL 2024 RR

SANJU SAMSON के विवादित OUT पर दिग्गजों का बड़ा बयान

SANJU ने की ORANGE CAP की रेस में वापसी; KL RAHUL को छोड़ा पीछे

SRH vs LSG Preview: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड

Latest Stories