PBKS vs LSG: लखनऊ ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, पंजाब के गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई

मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Punjab Kings vs Lucknow Super Giants) के बीच आईपीएल 2023 का 38वां मुकाबला खेला गया।

New Update
PBKS vs LSG

PBKS vs LSG: Image Credit IPL/BCCI

PBKS vs LSG, Highest IPL total, RCB, LSG: मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Punjab Kings vs Lucknow Super Giants) के बीच आईपीएल 2023 का 38वां मुकाबला खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाज करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन बना दिए। पंजाब की ओर से खराब फील्डिंग देखने को मिली। वहीं LSG के काइल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक लगाया। इसके साल ही लखनऊ ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

टॉप परफॉर्मर

काइल मेयर्स - 54(24)
आयुष बदोनी- 43(24)
मार्कस स्टोइनिस - 72(40)
निकोलस पूरन - 45(19)

आई बाउंड्री की बाढ़

Kyle Mayers, Ayush Badoni, Marcus Stoinis, Nicholas Pooran: केएल राहुल की टीम ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। LSG दूसरी टीम बन गई है जिन्होंने आईपीएल में 250 से ज्यादा स्कोर बनाया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ आईपीएल 2013 में 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन जड़ दिए थे। यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सर्वाधिक स्कोर है। जवाब में पुणे की टीम 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी आरसीबी है। बैंगलोर ने गुजरात के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए थे। 

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीम टोटल

263/5 - RCB vs PWI, बैंगलोर: 2013
257/5 - LSG vs PBKS, मोहाली: आज
248/3 - RCB vs GL, बैंगलोर: 2016
246/5 - CSK vs RR, चेन्नई: 2010
245/6 - KKR vs PBKS, इंदौर: 2018

एक आईपीएल पारी में सर्वाधिक बाउंड्री (चौथे, छक्के)

42 (21, 21) - आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बैंगलोर, 2013
41 (27, 14) - एलएसजी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, आज
39 (24, 15) - केकेआर बनाम पीबीकेएस, इंदौर, 2018
38 (30, 8) - मुंबई बनाम SRH, अबू धाबी, 2021

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर।
पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें: सहवाग से लेकर Neeraj Chopra तक, पहलवानों के सपोर्ट में उतरे ये खिलाड़ी

ये भी पढ़ें: DC Vs SRH: क्या हैदराबाद तोड़ेगी हार का सिलसिला, या दिल्ली देगी उसे फिर से सदमा

Latest Stories