MS Dhoni के एक कॉल ने कराई Ajinkya Rahane की Team India में वापसी, जानें कैसे

इस चयन में उनकी IPL टीम CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का भी अहम रोल है, धोनी ने कैसे उनके चयन में अपनी भूमिका निभाई? अब इसका खुलासा हुआ है। 

New Update
ms rd .png

Image Credit Bcci

पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की मेहनत आखिर रंग लाई। आखिरकार उनकी टीम इंडिया में वापसी हो गई। अनुभवी बल्लेबाज रहाणे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले WTC Final के लिए टीम में सिलेक्ट कर लिया गया है। 

इस चयन में उनकी कड़ी मेहनत तो है ही, साथ ही उनकी IPL टीम CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का भी अहम रोल है। धोनी ने कैसे उनके चयन में अपनी भूमिका निभाई? अब इसका खुलासा हुआ है। 

ये भी पढ़ें: चॉकलेट के रैपर कलेक्शन से स्टार प्लेयर बने Ruturaj Gaikwad, जाने पूरी कहानी..

कैसे धोनी ने निभाई उनके चयन में अहम भूमिका   

ms dhoni 8

"दरअसल जब श्रेयस अय्यर के विकल्प के तौर पर रहाणे का नाम सारे नामों में सबसे आगे आया, तो अजिंक्य के बारे में अपने इनपुट के लिए टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने एमएस का रुख किया, क्योंकि रहाणे हमेशा से हमारी योजना का हिस्सा थे। उनके पास इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है और वह वहां सफल भी रहे हैं। लेकिन वह एक साल से हमारे सेटअप में नहीं थे। इसलिए धोनी की सहायता मांगी गई।" बीसीसीआई के एक सीनियर ऑफिसर ने  एक वेबसाइट पर इसका खुलासा किया। 

जब टीम इंडिया के हेड कोच  राहुल द्रविड़ ने रहाणे के बारे में पूछने के लिए माही को फोन किया और उनसे पूछा कि 'अजिंक्य रहाणे नेट्स में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं।' इस पर एमएस धोनी ने कहा 'हां, वो अच्छा खेल रहे हैं।' इस जवाब ने उनके चयन का रास्ता साफ कर दिया और उनके नाम पर सहमति बन गई। धोनी के इनपुट के साथ द्रविड़ उन्हें टीम में वापस देखकर खुश थे।

एमएस धोनी ने रहाणे के बारे में कहा "हमें किसी की क्षमता का एहसास तब होता है, जब हम उसे उस तरह से बल्लेबाजी करने की अनुमति देते हैं, जिस तरह से वह बल्लेबाजी करना चाहता है। जब हम उसे आजादी देते हैं, उसे सबसे अच्छी स्थिति देते हैं। टीम के माहौल में उसे ढलने देते हैं, तो फिर वो सफल होता है। क्योंकि उसके पास काबलियत पहले से ही है, उसे केवल आत्मविश्वास की ही आवश्यकता है।" 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में कमबैक के बाद इमोशनल हुए अजिंक्य रहाणे, बोले- 'मैंने जिंदगी में...'

कैसे रहाणे ने मारी बाजी   

rahane.png

श्रेयस के चोटिल होने पर खाली हुई जगह के 3 बड़े दावेदार थे, सरफराज खान, सूर्यकुमार यादव और अनुभवी अजिंक्य रहाणे। सबसे बड़े दावेदार सरफराज खान ने घरेलू सीजन में रनों का अंबार लगाकर टीम इंडिया के लिए काफी समय से अपना दावा मजबूत किया हुआ था। लेकिन ये माना गया कि उनके पास इंटरनेशनल अनुभव नहीं होने के कारण इतने बड़े स्टेज पर सीधे उन्हें उतारना सही नहीं रहेगा। 

जबकि दूसरे दावेदार सूर्या का हाल ही में बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन भी किया गया था और वो 1 मैच में खेले भी थे। लेकिन एक तो उनका आउट ऑफ फॉर्म होना और दूसरा टेस्ट क्रिकेट का ज्यादा अनुभव न होना उनके खिलाफ गया। इस कारण उन्हें टीम में नहीं लिया गया। इसलिए ओवल में 7 जून से शुरू होने वाले WTC फाइनल के लिए पुराने खिलाड़ी रहाणे सबसे अच्छे विकल्प के रूप में चयकर्ताओं को नजर आए।

ये भी पढ़ें: RR vs CSK: चेन्नई को हरा फिर प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंची RR, बेकार गई दुबे की पारी

कठिन दौर से गुजरे हैं रहाणे  

Ajinkya Rahane 2

श्रेयस अय्यर के इंजर्ड होकर टीम से बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट विशेष रूप से राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा चाहते थे कि रहाणे को टीम में वापसी का एक और मौका दिया जाए। अजिंक्य रहाणे ने लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद से घरेलू क्रिकेट में अपने खेल पर काफी काम किया। 

रहाणे ने अपने खेल पर कड़ी मेहनत की, इसका रिजल्ट भी उन्हें मिला। उन्होंने 11 पारियों में 57.64 की औसत से 634 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इसके बाद रहाणे ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में भी जबर्दस्त खेल दिखाया है। टीम इंडिया में चयन हो जाने के बाद रहाणे ने सीएसके अभ्यास सत्र के बीच में लाल गेंद से अभ्यास भी शुरू कर दिया है। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं यह द्रविड़ और रोहित पर निर्भर करता है। 

ये भी पढ़ें: हरभजन ने बताया CSK की सफलता का मंत्र, इस वजह है टीम इतनी कामयाब

WTC फाइनल में भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Latest Stories