वेंटिलेटर पर था इन 5 खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर, अब IPL 2023 ने फूंक दी जान

भारत में इन दिनों आईपीएल 2023 की धूम है। लीग में अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया है। इनमें से कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनका क्रिकेट करियर लगभग खत्म मान लिया गया था।

New Update
Ajinkya Rahane, Mohit Sharma, Amit Mishra, Piyush Chawla

Ajinkya Rahane, Mohit Sharma, Amit Mishra, Piyush Chawla: Image Credit IPL/BCCI

IPL 2023, CSK, GT, LSG, MI, DC: भारत में इन दिनों आईपीएल 2023 की धूम है। लीग में अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया है। इनमें से कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनका क्रिकेट करियर लगभग खत्म मान लिया गया था। ये प्लेयर सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। हालांकि इस सीजन मिले मौके को उन्होंने पूरी तरह से भुनाया और फिर से अपनी खोई हुई पहचान प्राप्त कर ली। इन खिलाड़ियों में पीयूष चावला, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा, अजिंक्य रहाणे और मोहित शर्मा शामिल हैं। 

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

रहाणे आखिरी बार टीम इंडिया के लिए जनवरी 2022 में खेलते हुए नजर आए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बाद से ही टीम इंडिया में उन्हें एंट्री नहीं मिली। मिनी ऑक्शन में जब चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे को बेस प्राइस 50 लाख में खरीद तो उन्हें भी अनुमान नहीं होगा कि ये बल्लेबाज उनके लिए इतनी तूफानी पारियां खेलेगा। बेन स्टोक्स के चोटिल होने के चलते चेन्नई की प्लेइंग 11 में रहाणे को जगह दी गई और उसके बाद जो हुआ वह हर क्रिकेट फैन ने अपनी आंखों से देखा। अब तक खेले 6 मुकाबलों में उन्होंने 44.80 की औसत और करीब 190 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं। 

Ajinkya Rahane 2
Image Credit IPL/BCCI

मोहित शर्मा (Mohit Sharma)

मोहित टीम इंडिया के लिए आखिरी बाद अक्टूबर 2015 में खेलते हुए नजर आए थे। वह आईपीएल में बतौर नेट बॉलर भी दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस सीजन के उन्होंने अपनी गेंदबाजी से गुजरात को कई मैच जिताए हैं। वह अब तक 4 मैच की 4 पारियों में 6.15 की इकॉनमी से 6 विकेट चटका चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इस मुकाबले में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

मिश्रा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे। इस सीजन इम्पैक्ट प्लेयर रूल आने के बाद लखनऊ ने उन्हें बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा। मिश्रा ने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन दिए और दो विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच में 2 ओवर गेंदबाजी की और 9 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया था।

पीयूष चावला (Piyush Chawla)

चावला ने दिसंबर 2012 में अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। आईपीएल के पिछले सीजन में वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन मिनी ऑक्शन में मुंबई ने उन पर दांव लगाया। 16वें सीजन में अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में पीयूष ने 9 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी  6.87 की रही है।

20
Image Credit IPL/BCCI

ईशांत शर्मा (Ishant Sharma)

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आखिरी बार 2016 में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। 15वें सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में ईशांत भी अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद आईपीएल 2023 से पहले मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें बेस प्राइस 50 लाख में खरीद लिया था। वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2 मैच में 3 विकेट अपने नाम किए हैं। 

ये भी पढ़ें: KKR Vs GT: Rinku Singh के 5 छक्कों के सदमे से उबरेगी गुजरात, या कोलकाता घर में उसे फिर देगी मात

ये भी पढ़ें: WTC Final में हुई सरफराज खान की एंट्री, ईशान को भी मौका; इस दिन रवाना होगी टीम

Latest Stories