Hardik Pandya On Yash Dayal: रिंकू सिंह से 5 छक्के पड़ने के बाद बिगड़ी Yash Dayal की हालत

Hardik Pandya On Yash Dayal: स्टार स्पोर्ट्स ने गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या से यश दयाल को लेकर सवाल किया। इस पर पांड्या ने कहा कि यश पिछले 10 दिनों से बीमार है।

New Update
Hardik Pandya On Yash Dayal

Hardik Pandya On Yash Dayal, image twitter

IPL 2023 का पहला चरण समाप्त हो गया है, लेकिन फैंस अभी तक रिंकू सिंह के वो 5 छक्के नहीं भूल पाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के लगाकर केकेआर को धमाकेदार जीत दिलाई थी। रिंकू ने ये छक्के यश दयाल (Yash Dayal) के ओवर में लगाए थे। इस ओवर के रिंकू सिंह तो रातोंरात सुपरस्टार बन गए, लेकिन यश को गहरा सदमा लगा।

इस मुकाबले के बाद से यश दयाल गुजरात की प्लेइंग-11 से बाहर है। जब हार्दिक पांड्या ये यश को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। 

ये भी पढ़ेंः कौन हैं Yash Dayal? जिनके एक ओवर में रिंकू सिंह ने जड़ दिए 5 छक्के

बीमार है दयाल 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स ने गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या से यश दयाल (Hardik Pandya On Yash Dayal) को लेकर सवाल किया। इस पर पांड्या ने कहा कि यश पिछले 10 दिनों से बीमार है। हार्दिक के अनुसार, 

''यश की वापसी के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। वह फिलहाल बीमार हैं। उनका 7 से 8 किलो वजन कम हो गया है। वह वायरल बुखार की चपेट में आ गए थे। उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि मैदान में उतर सकें। मुझे लगता है कि उनकी वापसी में अभी काफी लंबा समय है।''

क्या हुआ था उस मैच में

गुजराच टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 204/4 का स्कोर बनाया था। कोलकाता के सामने 207 रन का टारगेट था और आखिरी ओवर में टीम को 29 रन की दरकार थी। क्रीज पर उमेश यादव और रिंकू सिंह मौजूद थे और गेंदबाजी का जिम्मा यश दयाल के पास था। 

20वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लेकर लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी। अब टीम को आखिरी 5 गेंदों में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे। इसके बाद शुरू हुआ रिंकू सिंह का शो। उन्होंने आखिरी ओवर फेंकने आए यश दयाल की 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ दिए और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई।

Yash Dayal

कौन हैं Yash Dayal?

यश दयाल उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है) के रहने वाले हैं। वह यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनके ओवर में 5 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह भी उत्तर प्रदेश की टीम का ही हिस्सा हैं और यश के खास दोस्त भी हैं। यश दयाल के लिए ये आईपीएल का दूसरा ही सीजन है। 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान गुजरात ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले साल अपने डेब्यू सीजन में दयाल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 9 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें- 'रिंकू भैया जिंदाबाद...', वीडियो कॉल पर Shreyas Iyer ने लगाए नारे, बैटिंग देख उछल पड़े

Latest Stories